बिग बी और उनकी पत्नी दोनों ही गोल्ड के शौकीन हैं लेकिन, बिग बी के पास के पत्नी से करीब 10 करोड़ का ज्यादा गोल्ड है। यही नहीं, दोनों ही महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। बच्चन दंपती के पास तीन मर्सडीज समेत 11 कार और एक ट्रैक्टर है। इनमें टाटा नैनो भी शामिल है।
विज्ञापन
2 of 10
jaya bachchan
- फोटो : amar ujala
दरअसल, बच्चन दंपती की संपत्ति के इस ब्यौरे का खुलासा जया बच्चन के राज्यसभा प्रत्याशी के लिए नामांकन करने पर हुआ है। सपा प्रत्याशी जया बच्चन की संपत्ति पिछले छह साल में दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है।
विज्ञापन
3 of 10
BIG B AND JAYA BACHCHAN
- फोटो : amar ujala
जया ने अपनी और अपने पति अमिताभ बच्चन की संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्शाई है। इसमें जया की संपत्ति 198 करोड़ और अमिताभ बच्चन की संपत्ति 803 करोड़ रुपये है।
4 of 10
jaya bachchan
- फोटो : amar ujala
वर्ष 2012 के राज्यसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में जया ने संपत्ति 467 करोड़ बताई थी। उस समय जया की संपत्ति 89 करोड़ और अमिताभ की संपत्ति लगभग 378 करोड़ थी।
विज्ञापन
5 of 10
jaya bachchan
- फोटो : amar ujala
फिल्म एवं टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे से ग्रेजुएट जया बच्चन ने शुक्रवार को नामांकान के समय चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में अपनी कुल चल संपत्ति 67 करोड़ 79 लाख 31 हजार 546 रुपये और अचल संपत्ति 130 करोड़ 30 लाख करोड़ रुपये बताई है।
विज्ञापन
6 of 10
jaya bachchan
- फोटो : amar ujala
इस तरह उनकी कुल संपत्ति 198 करोड़ रुपये से अधिक है। जया ने अपने पति अमिताभ बच्चन की चल व अचल संपत्ति 8 अरब 3 करोड़ 54 लाख करोड़ रुपये दर्शाई है। जया पर 87.34 करोड़ और अमिताभ बच्चन पर 18.28 करोड़ रुपये देनदारी है।
विज्ञापन
7 of 10
BIG B AND JAYA BACHCHAN
- फोटो : amar ujala
जया व बिग बी के पास क्रमश: 2.34 लाख और 1.32 लाख कैश है। जया के चार और अमिताभ के 15 बैंक एकाउंट हैं।
8 of 10
BIG B AND JAYA BACHCHAN
- फोटो : amar ujala
बिग बी के पास जया से ज्यादा गोल्ड, ज्वैलरी
जया के पास 26.10 करोड़ के गोल्ड, ज्वैलरी व अन्य आभूषण हैं, जबकि अमिताभ के पास 36.31 करोड़ के आभूषण व सोना-चांदी हैं। अमिताभ के पास 21.8 करोड़ रुपये का घरेलू सामान है जबकि जया के पास 1.85 करोड़ रुपये का ही हाउस होल्ड है।
9 of 10
BIG B AND JAYA BACHCHAN
- फोटो : amar ujala
महंगी कारों के शौकीन, पर नैनो के भी मालिक
बच्चन दंपती महंगी कारों के शौकीन हैं लेकिन उनके पास टाटा नैनो भी है। उनके पास कुल 11 कार व एक ट्रैक्टर है। कारों में तीन मर्सडीज बैंज, एक रेंज रोवर, पोर्च कैमन, रोल्स रॉयस, स्कॉर्पियो, टोयटा कैमरी जैसी कारें हैं। इनमें जया बच्चन के नाम केवल एक टोयटा क्वालिस कार है।
यूपी के किसान हैं जया और बिग बी
जया बच्चन लखनऊ और भोपाल तथा अमिताभ बच्चन लखनऊ व बाराबंकी के किसान हैं। जया की लखनऊ जिले के काकोरी क्षेत्र के मुजफ्फरनगर गांव में 1.227 हेक्टेयर जमीन है। भोपाल में उनके पास 5 एकड़ कृषि भूमि है। अमिताभ के पास बाराबंकी के दौलतपुर गांव में 0.57 हेक्टेयर तथा काकोरी में 3.081 हेक्टेयर जमीन है। इसके अलावा जया के पास नोएडा, अहमदाबाद और अमिताभ के पास पुणे, गांधीनगर और जुहू (मुंबई) में भूखंड हैं।