फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद मदद को तड़पती रही लड़की, दर्दनाक मौत

विज्ञापन
1 of 6
चिनहट क्षेत्र में बाबू बनारसी दास कॉलेज के गेट के सामने रविवार को कांवड़ियों से भरे टैंपो (पिकअप डाला) ने बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की छात्रा प्रिया तिवारी को कुचला दिया और भाग निकला।
विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद मदद को तड़पती रही लड़की, दर्दनाक मौत

2 of 6
हादसे में गंभीर रूप से जख्मी छात्रा सड़क पर करीब 20 मिनट तक तड़पती रही। बीबीडी के स्टूडेंट्स ने राहगीरों व वाहन सवारों से मदद मांगी, लेकिन सभी ने संवेदनहीनता दिखाई। इसके बाद छात्रों ने ही उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद मदद को तड़पती रही लड़की, दर्दनाक मौत

3 of 6
मूल रूप से भदोही-गोपालगंज निवासी व सीआरपीएफ दरोगा मुकेश तिवारी की पत्नी प्रिया तिवारी (25) बीबीडी में ही बीडीएस तृतीय वर्ष की छात्रा थी। चिनहट के सेमरा स्थित मोहन अपार्टमेंट बी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 206 में अपनी सहेली अंकिता सिंह संग किराए पर रह रही थी।

एक्सीडेंट के बाद मदद को तड़पती रही लड़की, दर्दनाक मौत

4 of 6
परिवारीजनों ने बताया कि तबीयत खराब होने के चलते प्रिया कॉलेज के सामने मेडिकल स्टोर गई थी। दवा लेने के बाद सड़क पार करते समय तेज रफ्तार टैंपो ने प्रिया को टक्कर मार दी और भाग निकला।
विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद मदद को तड़पती रही लड़की, दर्दनाक मौत

5 of 6
मौके पर मौजूद मुकेश, शाश्वत, मनीला व अन्य छात्र-छात्राओं ने कई वाहन सवारों को हाथ देकर रुकवाने की कोशिश की। लोगों से हाथ जोड़े लेकिन, कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद बीबीडी के ही छात्र रजत विवेक की गाड़ी से छात्रों ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद मदद को तड़पती रही लड़की, दर्दनाक मौत

6 of 6
छात्रों का कहना है कि दुर्घटना के बाद ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी लेकिन, पुलिसकर्मी लगभग 20 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंचे। समय से प्रिया को अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें