फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी कांड: विवेक और अनामिका ने 13 साल पहले की थी लव मैरिज, नहीं थे परिजनों से संबंध, तस्वीरें

Sat, 06 Jun 2020 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
विज्ञापन
1 of 6
barabanki family murder - फोटो : अमर उजाला।
कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान एक शख्स ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर खुद भी जान दे दी। लखनऊ हाईवे किनारे सफेदाबाद गांव में शुक्रवार को एक मकान के अंदर इनके शव मिले। पति का शव फंसे से लटका था।  पत्नी व तीन बच्चों के शव दो अलग-अलग कमरों में बिस्तर पर पड़े मिले। मौके पर मिले सुसाइड नोट में कर्ज से दबे होने की बात लिखी है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
मृतक विवेक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मृतक विवेक शुक्ला (37) अपनी पत्नी अनामिका (35) व तीन बच्चों के साथ रहता था। कई दिन से उनका घर बंद था। शुक्रवार सुबह घर से दुर्गंध उठने पर दूसरे मकान में अलग रहने वाली विवेक की मां ने छत पर जाकर आंगन से देखा तो बेटे का शव फंदे से लटका मिला। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मां अनामिका और तीन बच्चे(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विवेक की मां ने शोर मचाया तो परिवार के लोग पहुंचे। विवेक के भाई मोहित मकान के अंदर पहुंचो तो एक कमरे में भाभी अनामिका शुक्ला का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। वहीं पर पर विवेक की बेटी पोयम (11) व कोयना (8) के शव भी खून से सने पड़े थे। दूसरे कमरे में छह वर्षीय बेटे बबलू का शव एक बेड पर पड़ा था। 
 

4 of 6
barabanki family murder - फोटो : अमर उजाला।
बरामदे में भाई विवेक का शव फांसी के फंदे से लटका था। दोनों कमरे में एसी चल रहे थे। घटना की सूचना मोहित ने पुलिस को दी। सूचना पाकर आईजी फैजाबाद रेंज डॉ. संजीव गुप्ता व डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के साथ कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल की छानबीन कराई। 
विज्ञापन

5 of 6
barabanki family murder - फोटो : अमर उजाला।
विवेक और अनामिका ने 13 साल पहले की थी लव मैरिज
विवेक ने 13 वर्ष पहले अनामिका से प्रेम विवाह किया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक अंतरजातीय विवाह को लेकर दोनों के परिवार के बीच संबधों को लेकर कोई अनबन नहीं थी, लेकिन विवेक व अनामिका से उनके परिवारीजनों के संबंध नहीं थे। इसके बाद भी दोनों के बीच किसी विवाद की बात गांववालों को सुनाई नहीं दी। तीनों बच्चों के साथ खुशहाली के साथ रहते थे। विवेक गांव के लोगों से ज्यादा घुलता मिलता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल के हालात को देखने से साफ है कि पत्नी व बच्चों की हत्या करने के बाद विवेक ने स्वयं को चोट पहुंचाई और फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर चोट पहुंचाने वाले चाकू व लोहे की रॉड मिली है। इससे पत्नी व बच्चों को चोट पहुंचाई गई है। पूरी घटना को अंजाम देने के पीछे तनाव में उठाया गया कदम प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें