फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहरुख से शादी... उदित से अफेयर, पति को फंसाने के लिए किया मासूम बेटी का कत्ल; 'कातिल मां' रोशनी की कहानी

Wed, 16 Jul 2025 05:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow Murder: लखनऊ में मासूम बेटी की हत्या का आरोप उसकी मां पर लगा है। प्रेमी के साथ मिलकर मां ने छह साल की बेटी की हत्या पति को फंसाने के लिए की। आइए जानते हैं कातिल रोशनी की कहानी
विज्ञापन
1 of 11
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
Lucknow Bar Dancer Crime: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक महिला रोशनी खान ने अपने प्रेमी उदित के साथ मिलकर अपनी छह साल की मासूम बेटी को मार डाला। 36 घंटे तक मासूम बच्ची का शव घर में सड़ता रहा, लेकिन महिला ने किसी को भनक तक न लगने दी। साजिश के तहत बेटी की हत्या का इल्जाम अपने पति शाहरुख खान पर लगाया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों ने रोशनी की पोल खोलकर रख दी। लखनऊ पुलिस ने हत्या की आरोपी रोशनी खान और उसके प्रेमी उदित को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं आखिर बार डांसर के नाम से मशहूर रोशनी ने अपनी छह साल की मासूम बेटी को क्यों मार डाला और वो कैसे पति को छोड़ प्रेमी उदित के करीब आ गई। कैसे शाहरुख खान और रोशनी की मुलाकात हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 11
रोशनी खान को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 साल पहले हुई थी रोशनी और शाहरूख की शादी
पूरा मामला लखनऊ के कैसरबाग के खंदारी बाजार इलाके का है। यहां रहने वाले शाहरूख खान की मुलाकात रोशनी से समिट बिल्डिंग में पार्टी के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों करीब आ गए थे। 10 साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों के एक बेटी हुई। कुछ दिन बाद से दोनों में अक्सर विवाद होना लगा। 
विज्ञापन

3 of 11
मां रोशनी खान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोशनी को डांसर के नाम से भी जानते हैं लोग 
रोशनी को डांस का शौक था और वह अक्सर क्लबों में डांस करने जाती थी। रोशनी को डांसर के नाम से भी लोग जानते हैं। क्लब जाने के दौरान ही रोशनी का संपर्क उदित से हो गया था। इसके बाद से उसका शाहरूख खान से विवाद बढ़ता गया। 

4 of 11
रोशनी खान बेटी सोना खान के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
पति को छोड़ प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी रोशनी
धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते बिगड़ते चले गए। उदित और रोशनी के बीच बातचीत होने लगी, दोनों की नजदीकी और बढ़ गई, फिर वो साथ आ गए। रोशनी पति को छोड़कर प्रेमी उदित के साथ लिव-इन में रहने लगी। रोशनी के साथ उसकी छह साल की बेटी भी थी। 
विज्ञापन

5 of 11
अपार्टमेंट के बाहर खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ननदों को भी जेल भिजवा चुकी है रोशनी
आरोप है कि महिला रोशनी ने पति के फ्लैट पर कब्जा करने की नीयत से शाहरुख और उसके परिजनों पर मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। रोशनी अपने जेठ सलमान, सास परवीन और दो ननदों रुखसार और रूमी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कराकर सभी को जेल भिजवा चुकी है। इसके बाद रोशनी ने मई माह में पति शाहरूख के साथ मारपीट की और उसको उसी के घर से बाहर कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 11
अपार्टमेंट के बाहर खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फ्लैट से अलग किराए के कमरे में रहता है शाहरूख
रोशनी ने खंदारी बाजार स्थित शाहरूख के चौथे फ्लोर पर बने फ्लैट पर कब्जा जमा लिया और उदित के साथ उसी में रहने लगी। परेशान होकर शाहरूख ने 18 मई को रोशनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से रोशनी किसी भी हाल में शाहरूख को भी जेल भिजवाना चाहती थी। शाहरूख फ्लैट से अलग किराए के कमरे में रहता है।
विज्ञापन

7 of 11
रोशनी खान को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना वाले दिन यानी सोमवार रात शाहरुख खान फ्लैट पर अपनी बेटी से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान पत्नी रोशनी और उसके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, वह वहां से लौट आया। रोशनी ने गुस्से में अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। फिर पति को फंसाने के लिए करीब 36 घंटे बाद पति को फंसाने के लिए पुलिस को बेटी की हत्या की सूचना दी। 

 

8 of 11
आरोपी मां रोशनी और मासूम बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक सोमवार देर रात रोशनी ने पुलिस को फोन कर बताया कि पति ने बेटी सोना की हत्या कर दी है। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। रोशनी की तहरीर पर पति शाहरूख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। 

9 of 11
अपार्टमेंट के पास अपने घरों से झांकते पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रोशनी की उसके पति से पिछले दो साल से अनबन है। रोशनी प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही है। सोमवार रात को शाहरूख बेटी से मिलने आया था। इसी दौरान पति पत्नी में विवाद हो गया। झगड़े के बाद शाहरूख चला गया। 

 

10 of 11
कैसरबाग के खंदारी बाजार में सात साल की बच्ची की हत्या। इसी अपार्टमेंट के 4 फ्लोर पर रहती थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में शाहरुख ने पुलिस को रात का घटनाक्रम बताया। पुलिस ने शाहरूख की लोकेशन निकलवाने के बाद शक पर रोशनी और उदित से पूछताछ की। रोशनी लगातार अपने बयान बदलती रही। पुलिस ने सख्ती की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। 

 
विज्ञापन

11 of 11
कमरे के गेट पर लगा ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की पूछताछ में रोशनी ने बताया कि वह शाहरूख को जेल भिजवाना चाहती थी। इसके लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। उदित से पुलिस ने पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने हत्या की कहानी बयां कर दी। आरोपी ने बताया कि उन्होंने रविवार को ही सोना की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है कि हत्या के 36 घंटे बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी।

यह भी पढ़ें: UP: पेट पर बैठ दबाया गला...नाक से बहने लगा खून, फिर भी न पसीजा दिल; मां ने प्रेमी संग इसलिए मासूम बेटी को मारा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें