फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शव में पड़ गए थे कीड़े...कमरे में बदबू, इसलिए कत्ल के 36 घंटे बाद दी खबर; मां और उसके प्रेमी ने बताई कहानी

Wed, 16 Jul 2025 10:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या की गई। प्रेमी के साथ मिलकर मां ने छह साल की बेटी को मार डाला। 36 घंटे तक मां और प्रेमी ने मामला दबाए रखा। इस दौरान शव के सामने ही मां ने प्रेमी के साथ पार्टी भी की। पति को फंसाने के लिए आरोपी मां ने ये सारा खेल रचा।
विज्ञापन
1 of 11
Lucknow Murder Case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक बेरहम मां पर मासूम बच्ची को बर्बरता से मार डालने का आरोप है। जन्म देने वाली मां पर ही मासूम को प्रेमी के साथ मौत के घाट उतारने का आरोप लगा। कत्ल करते समय मां का दिल भी नहीं पसीजा। हत्या 36 घंटे पहले हुई, पुलिस को सूचना साजिश के तहत बाद में दी गई। 

दरअसल, मासूम बेटी सोना की हत्या रविवार को ही कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी पत्नी रोशनी ने पति शाहरूख को फंसाने की साजिश रची। शाहरूख जब सोमवार रात बेटी से मिलने पहुंचा तो पत्नी रोशनी से झगड़े के कारण वापस चला गया। 
विज्ञापन

2 of 11
आरोपी मां रोशनी और मासूम बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद रोशनी ने हत्या की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे में तेज बदबू आ रही थी। शव में कीड़े पड़ चुके थे। रोशनी ने जब रात में शाहरूख पर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस को शक हुआ। 

 
विज्ञापन

3 of 11
अपार्टमेंट के बाहर खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस रोशनी को थाने लेकर आई
शव की हालत देखकर यह कहीं से नहीं लग रहा था कि हत्या चंद घंटे पहले की गई हो। यही वजह है कि पुलिस ने रोशनी को केस दर्ज कराने के लिए थाने चलने के लिए कहा। प्रेमी उदित को भी थाने ले जाया गया। शुरू में रोशनी पुलिस को गुमराह करती रही। 

 

4 of 11
रोशनी खान को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उदित से पुलिस ने पूछताछ की तो वह टूट गया
उधर, उदित से पुलिस ने पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने हत्या की कहानी बयां कर दी। आरोपी ने बताया कि उन्होंने रविवार को ही सोना की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है कि हत्या के 36 घंटे बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। 

 
विज्ञापन

5 of 11
सोना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। शव के सड़ जाने के कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है। सोना के गले, नाक, मुंह और सीने पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

6 of 11
मां रोशनी खान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
लखनऊ में प्यार में अंधी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर पर ही छह साल की बेटी सोना की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी के साथ घर में ही शव के सामने पार्टी भी की। 36 घंटे तक मामले को दबाए रखा और हत्या में पति शाहरूख को फंसाकर जेल पहुंचाने की साजिश रचती रही। रोशनी ने सोमवार रात तीन बजे पुलिस को बेटी की हत्या की सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की, सबूत खंगाले और पूछताछ की तो राज खुला। 
 
विज्ञापन

7 of 11
अपार्टमेंट के पास अपने घरों से झांकते पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
मां रोशनी खान और प्रेमी उदित जायसवाल ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने रोशनी और उदित को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी 36 घंटे पहले हत्या की पुष्टि हुई है।

 

8 of 11
अपार्टमेंट के बाहर खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह साल की बेटी के पेट पर चढ़कर दबाया गला
छानबीन में सामने आया है कि रोशनी कई माह से पति को फंसाने के लिए बेटी की हत्या की साजिश रच रही थी। वह शाहरूख के घर आने का इंतजार कर रही थी। शाहरूख के घर से जाने के बाद रोशनी घर में सो रही बेटी के पेट पर चढ़ बैठी। इससे सोना की अचानक चीख निकल पड़ी। सोना के नाक से खून बहने लगा। इसके बावजूद रोशनी का दिल नहीं पसीजा। आरोपियों ने सोना की गला कसकर हत्या कर दी।

9 of 11
रोशनी खान बेटी सोना खान के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी रोशनी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रोशनी की उसके पति से पिछले दो साल से अनबन है। रोशनी प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही है। सोमवार रात को शाहरूख बेटी से मिलने आया था। इसी दौरान पति पत्नी में विवाद हो गया। झगड़े के बाद शाहरूख चला गया। 

 

10 of 11
कैसरबाग के खंदारी बाजार में सात साल की बच्ची की हत्या। इसी अपार्टमेंट के 4 फ्लोर पर रहती थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में शाहरुख ने पुलिस को रात का घटनाक्रम बताया। पुलिस ने शाहरूख की लोकेशन निकलवाने के बाद शक पर रोशनी और उदित से पूछताछ की। रोशनी लगातार अपने बयान बदलती रही। पुलिस ने सख्ती की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। 

 
विज्ञापन

11 of 11
कमरे के गेट पर लगा ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस की पूछताछ में रोशनी ने बताया कि वह शाहरूख को जेल भिजवाना चाहती थी। इसके लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

यह भी पढ़ें: UP: पेट पर बैठ दबाया गला...नाक से बहने लगा खून, फिर भी न पसीजा दिल; मां ने प्रेमी संग इसलिए मासूम बेटी को मारा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें