यह यूरोप नहीं लखनऊ की गोमती नदी का किनारा है, देखें तस्वीरें
Sun, 25 Sep 2016 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
{{#ga_cid}}
{{/ga_cid}}
{{/eligible}}
ये यूरोप नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की गोमती नदी का किनारा है जो कि बन संवरकर तैयार हो रहा है। इसकी खूबसूरती अब देखते ही बनती है।
रात में रंग बिखेरती लाइटों के बीच इसकी तस्वीरें ड्रोन कैमरे से जिला प्रशासन ने कराई हैं और लखनऊ के डीएम राजशेखर ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया है।
एक बारगी यह फोटो यूरोप के शहरों में नदियों के किनारे की खूबसूरती की झलक देती हैं।
ध्यान से देखिए तो आपको अपनी वही पुरानी गोमती नए स्वरूप के साथ दिखाई देगी।
करीब दो किलोमीटर में फैला यह रिवरफ्रंट डवलपमेंट नई लैंडस्कैपिंग, झरना लाइट, मिनी स्टेडियम, जॉगर्स पार्क, फूलों की बगियाओं को समेटे हुए है।
यूपी सरकार का यह प्रोजेक्ट जल्द ही पूरा हो जाएगा।
हालांकि, अभी से ही इसे देखने के लिए लोग आने लगे हैं और पूरी तरह इसके तैयार होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यहां लगे झरने रात में लाइटों के बीच और भी खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
ये तस्वीरें ड्रोन कैमरे से ली गई हैं।