फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 29 लाख की उधारी न मिली वापस, हर मुराद पूरी करते थे बजरंग के बड़े भाई, वीडियो में बताया चारों मौत का कारण

Sun, 02 Aug 2026 10:17 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

29 लाख रुपये की उधारी नहीं मिलने पर बलरामपुर के बजरंग ने पूरे परिवार को खत्म कर लिया। मृतक के फोन में मिले वीडियो से इसका खुलासा हुआ है। रकम नहीं मिलने पर बजरंग गिरी मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।
विज्ञापन
1 of 15
Balrampur Three Murder And Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौंहना पूरे गोसाईंपुरवा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की गुत्थी दूसरे दिन नए मोड़ पर पहुंच गई। मृतक बजरंग गिरी के बड़े भाई राजेश गिरी ने पुलिस को तहरीर देकर 29 लाख रुपये के लेनदेन को इस पूरे घटनाक्रम की मुख्य वजह बताया है। पुलिस ने आरोपी को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, मृतक बजरंग के मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिससे यह खुलासा हुआ कि उन्होंने ललिया क्षेत्र के लालपुर निवासी चंद्रभान गिरी उर्फ दद्दन गिरी को लगभग 29 लाख रुपये उधार दिए थे। यह रकम एक अन्य व्यक्ति की गारंटी पर दी गई थी। 
 
विज्ञापन

2 of 15
बलरामपुर के गोसाईंपुरवा गांव में मृतकों के घर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गारंटर ने बाद में अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी, लेकिन मूल उधार लेने वाले ने कई बार मांगने के बावजूद रुपये वापस नहीं किए। लगातार रकम न मिलने से बजरंग गिरी मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।

 
विज्ञापन

3 of 15
बलरामपुर के गोसाईंपुरवा गांव में तैनात पुलिसफोर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी तनाव के चलते 31 जुलाई की देरशाम बजरंग गिरी ने पत्नी कोमल (25), तीन वर्षीय पुत्री श्रद्धा और करीब एक वर्षीय पुत्र जयदीप की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 

 

4 of 15
बजरंगी गिरी के परिवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के दूसरे दिन बड़े भाई राजेश गिरी ने कोतवाली देहात में दी गई तहरीर में बताया कि उन्हें सूचना छोटे भाई राम गिरी ने दी थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तीन अवैध तमंचे और पांच खोखा पुलिस को सौंपे। इसके अलावा दो मोबाइल, खून से सनी कैंची और खून लगे संदूक भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन

5 of 15
बलरामपुर के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के भाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी विकास कुमार ने बताया कि जांच केवल वीडियो तक सीमित नहीं रहेगी। यह भी देखा जाएगा कि 29 लाख रुपये का लेनदेन किस माध्यम से हुआ था। इसके बैंक रिकॉर्ड, लिखित दस्तावेज, गवाह, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

6 of 15
बलरामपुर के गोसाईपुरवा गांव में विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डिजिटल और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, चैट, बैंकिंग लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच करवा रही है। साथ ही, मौके से बरामद हथियार की बैलिस्टिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्यों का भी इंतजार किया जा रहा है, जिससे घटना की अंतिम तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

7 of 15
बलरामपुर के गोसाईपुरवा गांव में छानबीन करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तांत्रिक के दावों से भी बढ़ी थी उलझन
बजरंग पिछले तीन साल से कोडरी गांव के एक तांत्रिक के संपर्क में था। तांत्रिक ने 2023 में अनिष्ट होने के संकेत दिए थे, जिसके बाद उनके भाई और पिता की मौत हो गई थी। तांत्रिक ने पुराने घर में वास्तुदोष बताया था, जिस पर बजरंग ने घर गिरवाकर नया घर बनवाया था।

8 of 15
बलरामपुर के गोसाईपुरवा गांव में छानबीन करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ दिन पहले उसकी चार पहिया गाड़ी में अचानक आग लग जाने से वह और सहम गया था। एक रिश्तेदार के अनुसार, तांत्रिक ने चार अगस्त को बजरंग की मौत होने की बात कही थी, जिससे वह अत्यधिक तनाव में था।

9 of 15
बलरामपुर के गोसाईपुरवा गांव में छानबीन करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हर मुराद पूरी करते थे बजरंग के बड़े भाई
मुंबई से आए बड़े भाई मेवालाल ने बताया कि पूरा परिवार बजरंग को बहुत मानता था और उनकी हर मांग पूरी करता था। उन्हें तीन चार पहिया वाहन और दो बुलेट दी गई थीं। वह जब भी जो रकम मांगते थे, उन्हें दी जाती थी। 29 जुलाई को वह परिवार सहित एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे और बेहद खुश थे।

10 of 15
बलरामपुर के गोसाईपुरवा गांव में विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सदर विधायक पल्टूराम ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। घर में तीन तमंचे होने के सवाल पर भाई ने बताया कि वह बचपन से ही दुलारे थे, लेकिन उन्होंने कट्टा कहां से लिया, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

11 of 15
बलरामपुर के गोसाईपुरवा गांव में छानबीन करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक युवक ने पत्नी और दो मासूमों की गोली मारकर हत्या कर ली। इसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस जांच में जुटी है। बलरामपुर के कोतवाली देहात इलाके के झौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार शाम हुई दर्दनाक वारदात ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया। महज एक सप्ताह पहले मुंबई से गांव लौटे 28 वर्षीय बजरंग गिरी का हंसता-खेलता परिवार कुछ ही पलों में खत्म हो गया। 

 

12 of 15
बलरामपुर के गोसाईपुरवा गांव में छानबीन करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब न पत्नी कोमल (25) की आवाज सुनाई देगी, न तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा की चहलकदमी और न ही 10 माह के मासूम जयदीप की किलकारियां। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है।

13 of 15
बलरामपुर के गोसाईपुरवा गांव में छानबीन करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों के अनुसार बजरंग गिरी तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दोनों बड़े भाई पिछले करीब 15 वर्षों से मुंबई में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं और वहीं परिवार के साथ रहते हैं। करीब एक माह पहले बजरंग भी भाइयों से मिलने मुंबई गए थे और सप्ताहभर पहले ही गांव लौटे थे। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि घर लौटने के कुछ दिन बाद ही ऐसा हादसा हो जाएगा।

14 of 15
बलरामपुर के गोसाईपुरवा गांव में छानबीन करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छोटे भाई राम कुमार ने बताया कि कोमल गृहिणी थीं। तीन वर्षीय श्रद्धा पूरे दिन घर के बाहर खेलती रहती थी, जबकि 10 माह के जयदीप को गोद में खिलाने के लिए पड़ोस की महिलाएं भी अक्सर पहुंच जाती थीं।
विज्ञापन

15 of 15
बलरामपुर के गोसाईपुरवा गांव में छानबीन करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों की किलकारियों से गूंजने वाला घर अब सन्नाटे में डूब गया है। घटना के बाद घर के बाहर रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। हर आंख नम थी और हर जुबान पर यही सवाल था कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे पूरा परिवार खत्म हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें