फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप के पास नहीं थे घूस के पैसे तो बच्चे ने गंवाई जान, सीएमएस पर एक्शन

Fri, 12 Aug 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बहराइच में बच्चे की मौत - फोटो : amar ujala
बहराइच में बीते दिनों एक मासूम को सिर्फ इसलिए जान गंवानी पड़ी कि उसके मां-बाप के पास अस्पताल के कर्मचारियों को देने के लिए घूस के पैसे नहीं थे। मीड‌िया में आने के बाद ‌इस मामले पर शासन, प्रशासन और मानवायोग ने एक्शन लेना शुरू क‌िया है।
विज्ञापन

2 of 5
बहराइच में बच्चे की मौत - फोटो : amar ujala
इलाज में देरी के कारण हुई 10 महीने के बच्चे की मौत को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान में लिया है। आयोग ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को नोटिस भेजकर इस मामले की चार हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहराइच जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ओपी पांडेय को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बहराइच में बच्चे की मौत - फोटो : amar ujala
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक गरीब परिवार बुखार से पीड़ित 10 महीने के बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया। परिवारीजनों का आरोप है कि उससे नर्स से लेकर स्वीपर तक सभी ने पैसे मांगे। पीड़ित पक्ष ने बताया, स्वीपर ने 20 तो नर्स ने 500 रुपये मांगे थे।परिवारीजनों का आरोप है कि सुबह इंजेक्शन लगाने के नाम पर भी पैसों की मांग हुई। पैसा न देने के कारण इजेक्शन लगाने में देरी हो गई। 
 

4 of 5
बहराइच में बच्चे की मौत - फोटो : amar ujala
आयोग ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को भेजे नोटिस में कहा है कि इस कारण उसके बच्चे की मौत हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मानवाधिकार आयोग ने कहा, यह घटना गरीब मरीजों के जीवन के अधिकार का उल्लंघन है। सरकारी अस्पताल गरीब मरीजों से बिल्कुल सामान्य मरीजों जैसा व्यवहार करते हैं। जबकि गरीब मरीज निजी अस्पतालों के खर्च वहन नहीं कर सकते। इसीलिए वे सरकारी अस्पतालों में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बहराइच में बच्चे की मौत - फोटो : amar ujala
समय पर इलाज हो जाता तो मासूम की जान बच सकती थी। वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को तत्काल बहराइच के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ओपी पांडेय को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें