देवा कोतवाली के हर्रई गांव निवासी रामशंकर तिवारी उर्फ बाबा परमानंद के काले कारनामे आपको चौंका देंगे। परेशान महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ये बाबा उनका शोषण ही नहीं करता था बल्कि उन्हें ब्लैकमेल भी करता था।
विज्ञापन
2 of 7
परमानंद के कारनामे
- फोटो : amar ujala
बाबा के आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों से ये आने जाने वाले लोगों और उनकी बॉडी लैंग्वेज पर नजर रखता था। ज्यादा परेशान दिखने वाली महिलाओं अपनी बातों के जाल में फंसाता था।
विज्ञापन
3 of 7
बाबा परमानंद का कारनामा
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक आश्रम में महिलाओं का नंबर लगता था फिर जिस महिला को बाबा चुनता था उसे बुलाया जाता था।
4 of 7
बाबा परमानंद का कारनामा
- फोटो : amar ujala
बाबा के आश्रम में ही काम करने वाली महिलाएं इन फरियादी महिलाओं से बातचीत करने के बाद उन्हें नशीली दवा देती थीं।
विज्ञापन
5 of 7
parmanand
फिर महिलाओं को एसी कमरे में भेजा जाता था जहां बाबा महिलाओं का विश्वास जीतने के लिए अपनी उपलब्धियों की सीडी दिखाता था और महिलाओं को 11 मंगल या शनिवार पूजा करने का झांसा देता था।
विज्ञापन
6 of 7
बाबा परमानंद का कारनामा
- फोटो : amar ujala
पूजा के बहाने बाबा महिलाओं का शारीरिक शोषण करता और खुफिया कैमरों से उनकी सीडी भी बनाता था। महिलाएं किसी को ये सब बता न दें इस डर से वह ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील क्लिप अपने लैपटॉप में सेव रखता था।