फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत से हताश होकर बीटेक स्टूडेंट ने लगाई फांसी

Thu, 17 May 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
डेमो
लखनऊ के चिनहट में रहकर बीबीडी इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे आशुतोष कुमार सिंह (22) ने फांसी लगा ली। 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो
बुधवार सुबह छोटा भाई अवनीश घर पहुंचा तब मामले की जानकारी मिली। पुलिस को आशुतोष के हाथों लिखा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने दो साल पहले मां की मौत के बाद  खुद के अकेला रह जाने की बात लिखी है।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि आशुतोष मूलरूप से बलिया के सैथवार का रहने वाला था और यहां छोटे भाई अवनीश के साथ दयाल रेजीडेंसी में किराए के मकान में रहता था। उसके पिता नरेंद्र पाल सिंह कुवैत में मैकेनिकल इंजीनियर हैं। मां निर्मला देवी की दो साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। 

4 of 6
- फोटो : डेमो
अनवीश गोयल इंस्टीट्यूट से तकनीकी कोर्स कर रहा है। मंगलवार रात वह पढ़ाई करने के लिए अपने किसी दोस्त के घर चला गया। सुबह लौटकर आया तो दरवाजा भीतर से बंद देख उसने दस्तक दी। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने भाई का मोबाइल नंबर मिलाया, लेकिन घंटी बजती रही।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : डेमो
उसने खिड़की से झांककर देखा तो होश उड़ गए। आशुतोष का शव फंदे से लटका हुआ था। उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग एकत्र हो गए। दरवाजा तोड़कर पुलिस को सूचना दी गई। कमरे से मिले सुसाइड नोट में आशुतोष ने मां के प्रति अपनी भावनाएं लिखी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो
अवनीश ने बताया कि वह पढ़ने में काफी अच्छा था। मां से उसे बहुत लगाव था। उनकी मौत के बाद से वह गुमसुम रहता था। आज उसकी परीक्षा भी थी। हो सकता है कि परीक्षा के तनाव में उसने खुदकुशी कर ली हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें