लखनऊ में बीएड एग्जाम के दौरान कॉलेजों के बाहर बड़े ही इंट्रेस्टिंग नजारे दिखे। अंदर पत्नियां परीक्षा दे रही थीं तो बाहर पति बच्चों को संभाल रहे थे। वो बच्चों के रोने पर उन्हें समझा रहे थे तो भूख लगने पर उन्हें दूध पिला रहे थे।
विज्ञापन
2 of 8
यूपी के 905 परीक्षा केंद्रों के साथ ही राजधानी के 133 परीक्षा केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुधवार को किया गया। राजधानी के परीक्षा केंद्रों पर 70,659 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
3 of 8
प्रदेश के 905 परीक्षा केंद्रों के साथ ही राजधानी के 133 परीक्षा केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुधवार को किया गया। राजधानी के परीक्षा केंद्रों पर 70,659 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। (बच्चों के साथ खेलते अभिभावक।)
4 of 8
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 89 फीसदी ही परीक्षा में बैठे। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के लिए चार लाख 64 हजार 676 ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
5 of 8
इसमें से चार लाख 15 हजार 144 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। बीते साल के मुकाबले इस साल करीब डेढ़ लाख ज्यादा आवेदन आए हैं। प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों की बेहतर उपस्थिति से इस साल बीएड कॉलेजों को सीटें भरने की ज्यादा उम्मीद है।
विज्ञापन
6 of 8
बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 23 से 25 मई के बीच आएगा। इसके बाद एक जून से काउंसलिंग की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
7 of 8
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जून महीने की समाप्ति से पहले काउंसलिंग निपटानी है। वहीं, एलयू का दावा है कि 25 जून तक काउंसलिंग पूरी हो जाएगी।