बुलंदशहर गैंगरेप कांड पर विवादित बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफीनामा दाखिल करने के दो दिन बाद ही नगर विकास मंत्री आजम खां ने एक और बड़ा विवादित बयान दे दिया। नगर विकास विभाग के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किराएदारों की बेटियों पर मकान मालिक बुरी नजर रखते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बेटियों को इससे बचाने के लिए राज्य सरकार मुफ्त आवास देने की ‘आसरा’ योजना चला रही है। एक कमरे का मकान मिलने से वे सम्मान की जिंदगी जी सकेंगे। आजम शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘आसरा आवास आवंटन एवं ई-रिक्शा वितरण’ कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
उन्होंने कहा कि जिनके पास अपना घर नहीं होता, उनके पास न नींद होती है और न ही सपना। किराए का मकान होता है तो मकान मालिक बेटियों पर बुरी नजर रखते हैं। कई महिलाओं ने मुझे यह बात बताई कि किराए के साथ न जाने क्या-क्या उन्हें देना पड़ता है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज के ठेकेदारों और हमारे बादशाह (नरेंद्र मोदी) लोगों के इस दर्द को नहीं समझ सकते।
4 of 5
वे यह भी नहीं समझ सकते कि बहन-बेटियों को मजदूरी की आड़ में अपना क्या-क्या देना पड़ता है। एक कमरे का यह मकान उनके लिए अंबानी के महल से बढ़कर है। उन्होंने कहा कि रिक्शे वाले की बेटी का सुंदर होने के बावजूद रिश्ता तय नहीं होता, क्योंकि उसका बाप रिक्शा चलाता है। अब ई-रिक्शा चालक को कोई रिक्शा पुलर नहीं कहेगा। अब उसकी बेटी का रिश्ता लौटाया नहीं जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला कुछ, मीडिया ने छापा कुछ और
आजम ने कहा, बुलंदशहर गैंगरेप कांड पर बयान को लेकर अभी मेरे खिलाफ कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट गए, पर मीडिया ने फैसले के बाबत सही खबरें नहीं छापीं।