यूपी के बहराइच के कैसरगंज से चुनावी सभा कर लखनऊ लौटते वक्त सूबे के कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आजम खां का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को अचानक खराब हो गया। पायलट ने आलू के खेत में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हेलीकॉप्टर में आजम खां के साथ शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी, सुरक्षाकर्मी व पायलट समेत कुल पांच लोग सवार थे। सभी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
2 of 7
जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के करंद गांव में शाम करीब छह बजे तेज आवाज करता हुआ हेलीकॉप्टर नीचे उतरने लगा तो वहां आलू की खोदाई कर रहे रामशंकर गौतम ने इशारा करके खुदे हुए खेत में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई।
विज्ञापन
3 of 7
हेलीकॉप्टर से आजम खां और वसीम रिजवी को लेकर सुरक्षा कर्मी बाहर निकले और घटना की सूचना लखनऊ दी। थोड़ी ही देर में स्थानीय पुलिस और पड़ोस के बहादुरपुर गांव में रहने वाले क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल रावत मौके पर पहुंच गए। रावत वहां से सभी को अपने घर ले गए। इस बीच एसपी, एडीएम समेत सभी आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए।
4 of 7
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने बताया कि कैसरगंज में चुनावी सभा के बाद शाम करीब 5:45 बजे हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। 15 मिनट बाद ही पंखे में तेज आवाज सुन पायलट ने हेलीकॉप्टर में खराबी आने की बात बताई। यह सुनते ही सभी के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। वसीम ने बताया कि पायलट ने सूझबूझ से इमरजेंसी लैंडिंग कर सबकी जान बचा ली।
विज्ञापन
5 of 7
विधायक रामगोपाल रावत के घर पहुंचे आजम खां ने मीडिया से कहा कि खुदा का शुक्र है कि सभी बच गए। हेलीकॉप्टर में क्या गड़बड़ी हुई, इसके बारे में इंजीनियर जांच करके बताएंगे। वहीं वसीम रिजवी ने कहा कि मंत्री की सुरक्षा में लापरवाही हुई है, जांच की मांग करेंगे।