फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या फैसले के बाद पाकिस्तान से माहौल बिगाड़ने की कोशिश, भारतीय हिंदू-मुस्लिम ने दिया करारा जवाब

Mon, 11 Nov 2019 10:20 AM IST
शाहरुख खान सैयद यासिर रज़ा, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या मामले में देश की सबसे बड़ी अदालत के सबसे बड़े फैसले के बाद भारत में अमन-चैन पाकिस्तानियों को फूटी आंख रास नहीं आ रहा था। फैसला आने के बाद सरहद पार बैठे अमन के दुश्मनों ने सोशल मीडिया के जरिए भारत का माहौल खराब करने की कोशिश की। लेकिन उन्हें न सिर्फ भारतीय हिंदू-मुस्लिम ने मिलकर करारा जवाब दिया बल्कि दूसरे देशों में रह रहे पाकिस्तानियों ने भी खूब ट्रोल किया। इस दौरान यूपी पुलिस ने 100 से अधिक पाकिस्तानी आईडी के खिलाफ ट्विटर को रिपोर्ट की और कार्रवाई करवाई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जहां भारत में इसका स्वागत किया जा रहा था, वहीं सरहद पार से सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी। डीजीपी मुख्यालय से सोशल मीडिया पर हो रही निगरानी में जब ऐसे ट्वीट सामने आए तो अधिकारियों ने एक के बाद एक सौ से अधिक ट्विटर आईडी के खिलाफ रिपोर्ट करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन

3 of 6
अयोध्या का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
इस दौरान पाकिस्तान से अयोध्या फैसले को लेकर कुछ भड़काने वाले ट्रेंड चलाने की कोशिश भी की गई, लेकिन उस पर भारतीयों ने ही उन्हें आईना दिखा दिया और भारत के मामलों से दूर रहने की सलाह देने लगे। इतना ही नहीं, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रह रहे पाकिस्तानियों ने ही पाकिस्तानियों को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

4 of 6
यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह - फोटो : amar ujala
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने की जो कोशिश हो रही थी, उसमें से कई ट्वीट और कुछ हैशटैग पाकिस्तान से भी चलाए जा रहे थे। इसकी शिकायत सर्विस प्रोवाइडर से करते हुए ऐसी आईडी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कराई गई।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो
व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 200 लोगों पर कार्रवाई  
पुलिस की सोशल मीडिया टीम ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर निगरानी रखने के साथ ही व्हाट्सएप पर ग्रुप मैसेज और पर्सनल मैसेज की शिकायतों पर भी कार्रवाई कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से एक दिन पहले यूपी पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी देने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8874327341 जारी किया  था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो
लगभग 200 व्हाट्सएप यूजर के खिलाफ शिकायत मिली जिन पर कार्रवाई की गई और व्हाट्सएप यूजर को चेतावनी भी दी गई। शिकायत करने वालों की पहचान गोपनीय रखी गई। डीजीपी ने लोगों से इस व्हाट्सएप नंबर पर आपत्तिजनक पोस्ट के बारे में सूचना देने की अपील की है, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्हाट्सएप ग्रुप में भड़काऊ मैसेज किए जाते हैं तो ग्रुप एडमिन भी इसका जिम्मेदार होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें