फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या फैसला: रिव्यू दाखिल न करने के लिए मुस्लिम पक्षकारों को धमकी, मुस्लिम पक्ष बोला...

Fri, 29 Nov 2019 11:19 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव एडवोकेट जफरयाब जिलानी ने अयोध्या जिला प्रशासन पर रिव्यू पिटिशन दाखिल करने वालों को धमकने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रशासन पर अयोध्या व फैजाबाद में रह रहे बाबरी मस्जिद के पक्षकारों को धमकाने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो - फोटो : ANI
जिलानी का कहना है कि अयोध्या पुलिस रिव्यू पिटिशन दाखिल करने से वालों से पिटिशन दायर न करने की धमकी दे रही है। हालांकि जिलानी ने किसी भी पक्षकार का नाम बताने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस रातों में पक्षकारों के घरों में पहुंच कर धमकी दे रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो
उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए हमारे पास 9 दिसंबर तक का समय है। तय समय से पहले ही मुस्लिम पक्षकारों की ओर से रिव्यू दाखिल किया जाएगा। इस बाबत अयोध्या के मुस्लिम पक्षकारों से अमर उजाला ने बात की तो उन्होंने किसी भी तरह की धमकी से साफ मना कर दिया। 

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम पक्ष ने कहा कि कोई धमकी नहीं मिली, बल्कि शहर में पुलिस के सहयोग से शहर में अमन-चेन कामय है। हाजी महबूब ने कहा कि किसी तरह की धमकी पुलिस द्वारा नहीं दी गई। अयोध्या पुलिस ने हमेशा सहयोग किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : ANI
इकबाल अंसारी ने भी किसी तरह की धमकी दिए जाने की बात से इनकार किया है। उन्होंने अपील भी है कि इस तरह की बातों पर ध्यान न दें। सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, हमने उसे माना है, बस अमन चैन कायम रहना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अयोध्याफाइल फोटो - फोटो : amar ujala
पक्षकार बादशाह खान ने भी धमकी मिलने की बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। फैसले से बाद प्रशासन के जो रुख रहा वो सराहनीय कहा जा सकता है। रिव्यू पिटिशन हमारा संवैधानिक अधिकार है। आवश्यकता पड़ने पर कोर्ट जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें