धनतेरस के साथ ही शहर में दीपोत्सव की रौनक छाने लगेगी। धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा से भईया दूज तक लगातार पांच दिन शहर त्योहारी उत्सव में डूब जाएगा। चारों तरफ शॉपिंग, धूम धड़ाके और जश्न का माहौल होगा। अन्नकूट पूजा, जमघट के बाद भईया दूज भी रंग बिखेरेगा।
विज्ञापन
2 of 6
दिवाली 2017
- फोटो : SELF
इस बार दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन के लिए सात नवंबर को तड़के सुबह से रात तक चार शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। ऐश्वर्य व लक्ष्मीकारक स्थिर वृष लग्न होने से इस मुहूर्त में गृहस्थ के साथ व्यापारियों के लिए भी लक्ष्मी पूजन शुभ रहेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक शाम 5:41 बजे से 7:38 बजे तक पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त है। इस समय लक्ष्मीकारक स्थिर वृष लग्न रहेगी।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो
आचार्य प्रदीप ने बृहस्पतिवार को बताया कि 6 नवंबर की रात 8:26 बजे से अमावस्या लग जाएगी, जो 7 नवंबर को रात 8:16 बजे तक रहेगी। दीपावली पर गणेश-लक्ष्मी और कुबेर की पूजा के लिए शाम 5:41 बजे 7:38 बजे तक स्थिर वृष लग्न में दीपावली पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त निकल रहा है। इस लग्न में पूजा करना गृहस्थ और व्यापारियों के लिए उत्तम रहेगा। इसके अलावा सुबह, दोपहर और महानिशा पूजन करने वालों के लिए देर रात की अन्य लग्नों में भी पूजन करना श्रेयस्कर रहेगा। अरसे बाद अमावस्या को स्वाति नक्षत्र का संयोग भी रात में ही मिल रहा है, जिस नक्षत्र में महालक्ष्मी विचरण करती हें।
4 of 6
डेमो
गोधूलि बेला में भी पूजा का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक प्रतिष्ठान चलाने वाले व्यापारी शुभ मुहूर्त लग्न के अलावा सूर्यास्त के समय गोधूलि बेला में भी पूजन कर सकते हैं। सूर्यास्त के समय से एक घड़ी पहले (24 मिनट) और सूर्यास्त के एक घड़ी बाद के समय में पूजन करना श्रेयस्कर रहेगा।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : डेमो
बड़े त्योहार पर्व
तारीख त्योहार
5 नवंबर धनतेरस
6 नवंबर रूप चतुर्दशी, नरक चतुर्दशी, छोटी दीपावली
7 नवंबर दीपावली
8 नवंबर गोवर्धन पूजा/अन्नकूट/जमघट
9 नवंबर भइया दूज
दीपावली पर दिन भर पूजन के मुहूर्त
लग्न समय
वृश्चिक लग्न सुबह 6:56 बजे से 9:13 बजे तक।
कुंभ लग्न दोपहर 1:05 बजे से 2:35 बजे तक।
वृष लग्न शाम 5:41 बजे 7:38 बजे तक।
सिंह लग्न रात 12:09 बजे से रात 2:23 बजे तक। (महानिशा पूजन वालों के लिए)