करवाचौथ के लिए हाथ पर मेंहदी सजाए महिला
- फोटो : अमर उजाला
उधर, करवा चौथ से एक दिन पहले बुधवार को दिन भर नगर की बाजारों में महिलाओं ने खरीददारी की। करवा के रंगीन कैलेंडर, चीनी गट्टा, चूरा, सींका के अलावा मिट्टी के रंग बिरंगे करवे खरीदे गए। शाम होते होते भूतनाथ, जनपथ, निशातगंज, पत्रकारपुरम, हजरतगंज, चौक, आलमबाग, सिंगारनगर की बाजारों में महिलाएं मेहंदी रचवाती दिखीं।