फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल 2021 तक गिनती की सहालग, यहां देखें- वर्ष के बचे शुभ मुहूर्त

Mon, 08 Jun 2020 02:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना लॉकडाउन से जूझ रहे बाजार को शादी, ब्याह सहालग से बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन मौजूदा संवत्सर में ग्रहों की चाल कुछ ऐसी हुई है कि साल 2020 के बचे महीनों और अगले साल 2021 की शुरुआत के तीन-चार माह में 20 से भी कम सहालग मिल रही हैं। कारोबारी सुस्ती को सहालग से भारी राहत मिलती रही है लेकिन बचे हुए साल में लग्न के सन्नाटे से निराशा हाथ लगेगी।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गोमती नगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया, जून, नवंबर और दिसंबर में कुल मिलाकर 18 लग्न हैं। इन तारीखों में अगर दिन की लगन भी जोड़ दी जाएं तो चार-पांच लग्न और बढ़ जाती हैं। 2021 में जब जनवरी में मकर संक्राति के बाद खरमास समाप्त होगा तो गुरु और शुक्र ऐसे संयोग के साथ अस्त हो रहे हैं कि जनवरी से अप्रैल तक लग्न नहीं हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वर्ष के बचे विवाह मुहूर्त
जून : 14, 15, 19, 20, 25, 27, 28 और 30 जून।
नवम्बर : 25 और 30 नवंबर।
दिसम्बर : 1, 2, 6, 7, 8, 9, 11 और 13 दिसम्बर।

 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक जुलाई से शयन करेंगे देवता
आचार्य ने बताया एक जुलाई को हरिशयनी एकादशी के चलते देवता सो जाएंगे। जो 25 नवंबर को देवउठानी एकादशी पर जागेंगे। इस दौरान ब्याह रुके रहेंगे। 14 दिसंबर से 14 जनवरी 2021 तक खरमास के कारण मुहूर्त नहीं रहेंगे। 16 जनवरी 2021 से 12 फरवरी तक गुरु अस्त रहेंगे। इस दौरान मुहूर्त नहीं रहेंगे। 17 फरवरी 2021 से ढाई माह के लिए शुक्र अस्त हो जाएंगे। 14 मार्च से 14 अप्रैल के मध्य खरमास चलेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सहालग घटने से इन कारोबार पर असर
गारमेंट्स व कपड़ा कारोबार, ज्वेलर्स, बर्तन व फूल बाजार, टेंट व बैंड बाजा, गेस्ट हाउस, बरात घर, कैटरर्स, फल, सब्जी, दुग्ध बाजार के साथ ही टूर एंड ट्रेवेल्स, टूरिज्म, वाहन बाजार पर भी असर पड़ेगा। वहीं सजावटी बिजली, आतिशबाजी समेत दर्जन भर ऐसे छोटे कारोबारी जो कहीं न कहीं शादी ब्याह सहालग में जुड़ते हैं, कमाई करते हैं, वे भी प्रभावित होंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें