फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मार्च से खरमास शुरू, नव संवत्सर में बंपर शादियां, मिलेंगे 112 मुहूर्त

Thu, 14 Mar 2019 12:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
डेमो
बैंड, बाजा और बारात का शोर 15 मार्च से खरमास शुरू होते ही थम जाएगा, जो करीब एक माह तक थमा रहेगा। सूर्य 15 मार्च से मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके चलते खरमास शुरू हो जाएगा। यह मध्य अप्रैल तक रहेगा। तब तक शादी विवाह आदि शुभ कार्यों पर ब्रेक लगा रहेगा। इसके बाद नव संवत्सर में ही शादी विवाह के मुहूर्त मिलने शुरू होंगे।
विज्ञापन

2 of 6
डेमो
ज्योतिषियों के मुताबिक इस बार नव संवत्सर में करीब 112 वैवाहिक लग्न मिल रही हैं। आचार्य प्रदीप ने बुधवार को बताया कि 15 मार्च की सुबह से सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके चलते अगले एक माह तक खरमास रहेगा। सारे शुभ काम रुक जाएंगे। उसके बाद नव संवत्सर में खरमास समाप्त होने के बाद 15 अप्रैल से ही शादी विवाह के मुहूर्त मिलेंगे। उन्होंने बताया कि चूंकि इस बार शुक्र और गुरु अस्त का संयोग उन समय अवधि में ही हो रहा है, जिस समय या तो देव सोये होेंगे या खरमास चल रहा होगा। ऐसे में विवाह आदि के लिए काफी लंबे समय बाद पूरे नव हिंदू संवत्सर में 112 शादी विवाह के मुहूर्त मिल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो
शादी विवाह के मुहूर्त
अप्रैल : 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 26
मई : 1, 2, 6, 7, 8, 12, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 28, 29 और 30
जून : 4, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 24, 25, 26, 27 और 30
जुलाई : 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10 और 11

 

4 of 6
डेमो
- इसके बाद 12 जुलाई से देवताओं के शयन के चलते विवाह आदि रुकेंगे।
- 8 नवंबर को देवताओं के जागने के बाद फिर से शादी विवाह के शुरू होंगे।

 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
नवंबर : 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 28, 29 और 30
दिसंबर : 5, 6, 7, 11 और 12
जनवरी, 2020 : 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29, 30 और 31
फरवरी : 3, 4, 5, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 25, 26 और 27
मार्च : 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और 13

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो
चुनावी नियम-कायदे के साये में होंगे आयोजन
आम चुनावों के चलते आदर्श आचार संहिता लग चुकी है। ऐसे में अप्रैल में जब लग्न मिलेगी तो विवाह आयोजन चुनावी नियम कायदे कानूनों के साये में होंगे। आदर्श आचार संहिता के तहत सिर्फ अप्रैल-मई में ही लगभग 28-30 मुहूर्त मिल रहे हैं। इनमें लखनऊ में 6 मई को पड़ रहे मतदान दिवस के दिन ही सहालग हैं।

आचार्य प्रदीप ने बताया कि हालांकि अप्रैल-मई के विवाह मुहूर्त पर लोगों ने बहुत पहले से हॉल, कैटरर आदि की बुकिंग करवा रखी होगी। फिलहाल अभी तक हमारे पास भी ऐसा कोई जजमान नहीं आया कि जिसे अपनी विवाह आदि की तारीख आगे पीछे करनी पड़ रही हो, लेकिन अब चुनावी नियम कायदे कानूनों के तहत उन्हें अनुमति समेत अन्य मामलों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। क्योंकि 6 मई को ही राजधानी समेत आसपास के जनपदों में भी मतदान होने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें