फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवई की मिठास संग ईद से बिखरेगी तीज-त्योहार की सतरंगी छटा, साथ ही शुरू होगा सहालग का दौर

Tue, 05 Jun 2018 02:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : डेमो
सिवईं की मिठास के साथ ही लखनऊ में तीज-त्योहार की सतरंगी छठा बिखरेगी। लगातार 40 दिन तक चलने वाले इन आयोजनों का आगाज ईद की मिठास से होगा। इसके बाद 18 जून से सहालग का दौर शुरू होगा तो सड़कों पर बैंड, बाजा और बारात की धूम मचेगी। इसके बाद जगन्नाथ रथयात्रा, देवशयनी एकादशी, निर्जला एकादशी के साथ ही 27 जुलाई को पूर्णिमा पर गुरु की आराधना होगी।
विज्ञापन

2 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
15 जून को अलविदा जुमा की नमाज के बाद इबादत का पाक महीना रमजान अलविदा होगा और 16 या 17 जून को चांद के दीदार के साथ शहर की फिजा में ईद की खुशियां तारी होंगी। घरों में सिवईं की मिठास के साथ तीन-चार दिन तक जगह-जगह टर्र के मेले की रौनक बिखरेगी।
विज्ञापन

3 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
18 से सहालग, गूंजेंगी शहनाइयां
ईद की खुशियाें के बीच ही 18 जून से सहालग का दौर शुरू हो जाएगा। अधिक मास के चलते 16 मई से थमे वैवाहिक आयोजन शुरू होंगे, जो 16 जुलाई तक चलेंगे। जून में 18, 19, 20, 21, 23, 25, 27, 29, 30 और जुलाई में 5, 6, 9, 10, 11 और 16 जुलाई को सहालग की धूम रहेगी। उसके बाद 23 जुलाई को हरिशनी एकादशी के बाद एक-दो लग्न को छोड़ सहालग पर फिर ब्रेक लगेगा।

4 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
24 को भीमसेनी एकादशी
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी 24 जून को है। इस दिन निर्जला व्रत रखकर दान करना श्रेयस्कर रहेगा। सुबह से ही व्रती निर्जल व्रत रख मीठे जल से भरा घट, शर्बत भरा घड़ा, मिष्ठान्न, फल और पंखे का दान करेंगी। निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। माना जाता है कि इस दिन भगवान कृष्ण की सलाह से ही दिन भर निर्जल व्रत करने से महाबली भीम को हजारों हाथियों का बल मिला था।
विज्ञापन

5 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
14 जुलाई को जगन्नाथ रथयात्रा
बलभद्र और सुभद्रा के साथ 14 जुलाई को भगवान जगन्नाथ धूमधाम से नगर भ्रमण को निकलेंगे। गली-गली गूंजते जयकारों के बीच रथारूढ़ भगवान को भक्त सुबह से देर रात तक नगर भ्रमण कराएंगे। नगर में आधे दर्जन से अधिक स्थानों से निकलने वाली रथयात्राओं में भगवान के रथ को भक्त पुरी की यात्रा की तर्ज पर नंगे पैर खींचेंगे। अमीनाबाद की मारवाड़ी गली स्थित मंदिर से निकलने वाली रथयात्रा के अलावा डालीगंज स्थित माधव मंदिर, मोतीनगर के गौड़ीय मठ से परंपरागत रूप से रथयात्रा निकलेगी। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह भंडारे लगेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
23 जुलाई देवशयनी एकादशी
भगवान नारायण हरिशयनी एकादशी पर 23 जुलाई से चार मास शयन करेंगे। इसी के साथ चौमासा शुरू होगा। भगवान नारायण के शयन के दौरान तमाम शुभ कार्य रुके रहेंगे। देवताओं का शयन 19 नवंबर तक चलेगा। चौमासे के दौरान साधु-संतों का विचरण रुकेगा, वे चार महीनों तक एक ही स्थान पर रुके रहेंगे। नगर में जैन मुनि भी जैन मंदिरों में प्रवास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : डेमो
27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा
गुरु के प्रति श्रद्धा और आदर व्यक्त करने का पर्व गुरु पूर्णिमा 27 जुलाई को मनाया जाएगा। इसी दिन 18 पुराण और लाखों श्लोक के रचयिता महर्षि वेद व्यास की जयंती मनाई जाएगी। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। प्राचीन परंपरा में व्यास के नाम के कई विद्वानों का उल्लेख मिलता है, पर चारों वेदों के प्रथम व्याख्याता वेदव्यास का विशेष महत्व है। वेदों की जानकारी देने के कारण उनकी आदिगुरु के रूप में प्रतिष्ठा है। आदिगुरु व्यास की गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा होती है और इसके साथ ही लोग अपने-अपने गुरुओं की पूजा भी करते हैं। नगर में गुरु पूर्णिमा पर तमाम आयोजन होंगे। गोमा तट पर आरतियों के आयोजन होंगे। इसी दिन खग्रास चंद्रग्रहण का भी योग बन रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें