लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र में रविवार शाम बांदा की तिंदवारी सीट से भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति पर हमला हो गया। इसमें उनका गनर जगत बहादुर सिंह घायल हो गया। हमलावरों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी और विधायक के वाहन में तोड़फोड़ भी की। दरअसल शाम को कुछ युवकों ने विधायक के साले अमन पर जानलेवा हमला कर दिया था। साले के बुलाने पर ही विधायक तेलीबाग गए थे। पुलिस ने विधायक के गनर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक पीजीआई केके मिश्रा के मुताबिक, रविवार शाम को तेलीबाग के कुम्हार मंडी में रहने वाले अमन प्रजापति पर मोहल्ले के ही आशीष रावत ने 40-50 साथियों संग हमला बोल दिया था। अमन ने इसकी जानकारी अपने जीजा भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति को दी। शाम करीब 7:30 बजे बृजेश प्रजापति दल-बल के साथ तेलीबाग पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
अभी वह ससुराल से 50 कदम की दूरी पर ही थे कि साले पर हमला करने के आरोपियों ने विधायक के काफिले पर पथराव कर दिया। विधायक के मुताबिक, इस पर गनर जगत बहादुर सिंह अन्य साथियों बृजेंद्र सिंह, सनोज कुमार और विनोद कुमार के साथ नीचे उतरा और विरोध किया। इस पर हमलावरों ने घेर कर सभी की पिटाई शुरू कर दी।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
इस दौरान जगत बहादुर सिंह को काफी चोटें आ गईं। हमलावरों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। वहीं, बृजेंद्र, सुनोज और विनोद तीनों चोटिल हो गए। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग जुट गए और जमकर पथराव किया। इसमें कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। करीब आधा घंटा तक इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
गनर की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
भाजपा विधायक के गनर जगत बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आशीष रावत, मनीष रावत, टुंडे, मन्नी, सनी शिवा रावत सहित 40-50 अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।