फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में पैसा डालने आई वैन से 1.33 करोड़ की लूट

विज्ञापन
1 of 13
लखनऊ के बर्लिंग्टन चौराहे के पास दीप होटल के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में पैसा जमा करने आई वैन से एक करोड़ 33 लाख की लूट हो गई।
विज्ञापन

एटीएम में पैसा डालने आई वैन से 1.33 करोड़ की लूट

2 of 13
वारदात शनिवार दोपहर ढाई बजे विधानसभा मार्ग पर उस समय हुई जब निजी कंपनी रायटर सेफगार्ड के कर्मचारी बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में कैश भरने पहुंचे थे।
विज्ञापन

एटीएम में पैसा डालने आई वैन से 1.33 करोड़ की लूट

3 of 13
बैंक के एटीएम में घुसते ही बदमाशों ने गार्ड और ड्राइवर को बातों में उलझाकर वैन में रखा कैश से भरा बॉक्स ले उड़े। (लूट की सूचना पर जमा भीड़ और घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी)

एटीएम में पैसा डालने आई वैन से 1.33 करोड़ की लूट

4 of 13
इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस, कैसरबाग कोतवाली की पुलिस सहित कई टीमें लगाई गई हैं। (ये है वो पीली वैन जिससे बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 1.35 करोड़ रुपये)
विज्ञापन

एटीएम में पैसा डालने आई वैन से 1.33 करोड़ की लूट

5 of 13
रायटर सेफगार्ड कंपनी के दो कर्मचारियों, एक गनर और एटीएम बूथ के सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लेकर अमीनाबाद कोतवाली में पूछताछ होती रही। (घटनास्थल पर तहकीकात करती पुलिस की टीम।)
विज्ञापन

एटीएम में पैसा डालने आई वैन से 1.33 करोड़ की लूट

6 of 13
एटीएम में कैश भरने के लिए रायटर सेफगार्ड की वैन सुबह करीब 11 बजे विभूतिखंड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के करेंसी चेस्ट से एक करोड़ 90 लाख रुपये लेकर निकली थी।
विज्ञापन

एटीएम में पैसा डालने आई वैन से 1.33 करोड़ की लूट

7 of 13
बैंक के दो एटीएम में 21-21 लाख रुपये भरने के बाद वैन बर्लिंग्टन चौराहे के पास दीप होटल के सामने स्थित एटीएम पहुंची। कैश भरने वाली कंपनी का कर्मचारी अनुराग तिवारी और हिमांशु जब एटीएम में 15 लाख रुपये भरने गए थे तो सिक्योरिटी गार्ड ज्ञानेंद्र और ड्राइवर राम प्यारे बाहर वैन के पास थे।

एटीएम में पैसा डालने आई वैन से 1.33 करोड़ की लूट

8 of 13
ज्ञानेंद्र ने बताया कि इसी दौरान दो लोग आए और एटीएम से कैश निकालने व पता पूछने के बहाने बातों में उलझा लिया। वैन की तरफ से उन दोनों का ध्यान हटते ही बदमाश वैन में रखा बॉक्स ले उड़े।

एटीएम में पैसा डालने आई वैन से 1.33 करोड़ की लूट

9 of 13
करीब 15 मिनट बाद जब अनुराग और हिमांशु कैश भरकर लौटे तो बॉक्स गायब मिले। ड्राइवर और  गार्ड ने बताया कि बदमाश 5 मिनट में अपना काम कर गए। (लूट के बाद खड़ी वैन।)

एटीएम में पैसा डालने आई वैन से 1.33 करोड़ की लूट

10 of 13
ड्राइवर रामप्यारे और सिक्योरिटी गार्ड ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि बदमाशों की संख्या तीन से चार या उससे अधिक रही होगी। हालांकि उनके पास सिर्फ दो लोग आए थे। एक ने एटीएम बूथ के भीतर जाने की कोशिश की तो गार्ड ने उसे रोका। इस पर वह गार्ड से उलझा था। इस बीच, दूसरे बदमाश ने रामप्यारे से लालबाग का रास्ता पूछा।

एटीएम में पैसा डालने आई वैन से 1.33 करोड़ की लूट

11 of 13
उसने कहा कि वह बंगलूरू से घूमने के लिए यहां आया है। उसने राजधानी के प्रसिद्ध जगहों के बारे में भी जानकारी ली। (लूट के बाद बाइक पर बैठकर तंबाकू का मजा लेते पुलिसकर्मी।)

एटीएम में पैसा डालने आई वैन से 1.33 करोड़ की लूट

12 of 13
हाई सिक्योरिटी जोन में लूट की वारदात ने सनसनी मचा दी। कैसरबाग, नाका, हुसैनगंज सहित आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

एटीएम में पैसा डालने आई वैन से 1.33 करोड़ की लूट

13 of 13
एटीएम बूथ के गार्ड और कंपनी के चारों कर्मचारियों को अमीनाबाद कोतवाली ले आया गया जहां डीआईजी आरके चतुर्वेदी और एसएसपी यशस्वी यादव सहित एएसपी पश्चिम अजय कुमार मिश्रा, एएसपी क्राइम दिनेश कुमार सिंह व सीओ कैसरबाग हृदेश कठेरिया ने उनसे पूछताछ की। (लूट के बाद पूछताछ करने कोतवाली पहुंचे एसएसपी यशस्वी यादव।)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें