पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा रविवार देर रात लखनऊ पहुंच गई। जयपुर में बनी अष्टधातु की पांच टन वजनी प्रतिमा का अनावरण 25 दिसंबर को अटलजी की जयंती के दिन किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
सोमवार सुबह लोक भवन में ट्रेलर में रखी प्रतिमा देखने वालों का तांता लग गया। प्रतिमा को देखकर कोई अटलजी की लखनऊ से जुड़ी यादें बताने लगा तो कोई उनकी कविताएं गुनगुनाने लगा।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
16 अगस्त 2018 को अटलजी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में उनकी प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
राजकीय निर्माण निगम को प्रतिमा लगाने के लिए कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया था। प्रतिमा के लिए लोक भवन में पैडस्टल का निर्माण तेजी से चल रहा है।
89.60 लाख रुपये की लागत से अष्टधातु की प्रतिमा बनाई गई है। मैसर्स आर्टिस्ट फाउंड्री जयपुर के प्रतिनिधि ने बताया कि मूर्ति को बनाने में करीब एक वर्ष का समय लगा।