फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में खाता है तो जरूर पढ़ लें ये खबर, नहीं तो हो जाएगी देर

Sat, 17 Mar 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
bank - फोटो : amar ujala
बैंक में आपका खाता तो होगा ही, इसलिए ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बैंकों से संबंधित जो भी काम हो जल्दी निपटा लें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आने वाले दिनों में दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
bank - फोटो : amar ujala
ऐसा इसलिए क्योंकि मार्च महीने के आखिरी दिनों में बैंक चार दिन तक लगातार बंद रहेंगे। 29 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। अगर आपको चेक जमा करना है, ड्राफ्ट बनवाना है, पैसे निकालने या जमा करने हैं, बीमा, आयकर जैसी जरूरी कामों को 28 मार्च तक निपटा ही लें।
विज्ञापन

3 of 10
bank - फोटो : amar ujala
29 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक आप सिर्फ ऑनलाइन बैंकिंग का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। जो ऑनलाइन बैंकिंग से नहीं जुड़े हैं, उन्हें खास दिक्कत हो सकती है।

4 of 10
bank - फोटो : amar ujala
दरअसल, 29 मार्च दिन गुरुवार को महावीर जयंती की छुट्टी है। इस दिन सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ सारे बैंक भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 10
bank - फोटो : amar ujala
इसके बाद 30 मार्च को गुड फ्राइडे होने के कारण राजकीय अवकाश होगा। बैंक और सरकारी दफ्तर सभी बंद रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 10
bank - फोटो : amar ujala
वहीं, 31 मार्च बैंकों की क्लोजिंग डेट होती है, जिसकी वजह से बैंक ग्राहकों से लेन-देन नहीं करते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
bank - फोटो : amar ujala
31 मार्च को महीने का अंतिम शनिवार भी है। हालांकि, यह पांचवां शनिवार है, इसलिए बैंक बंद नहीं रहेंगे होंगे लेकिन ईयरली क्लोजिंग के चलते बैंक में लेन-देन नहीं हो सकेगा। फिर एक अप्रैल को रविवार होने के चलते अवकाश रहेगा।

8 of 10
bank - फोटो : amar ujala
लगातार चार दिन बैंक बंद होने के कारण एटीएम पर भी इसका असर पड़ सकता है। एटीएम में कैश की दिक्कत हो सकती है।

9 of 10
bank - फोटो : amar ujala
बैंक अधिकारी भले ही ये कहते रहें कि कैश की दिक्कत नहीं होने पाएगी लेकन अक्सर ये देखा गया है कि बैंक में लगातार छुट्टी पड़ने पर एटीएम भी दगा दे जाते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
bank - फोटो : amar ujala
इसलिए जितनी जल्दी हो सके, बैंक से संबंधित अपने सारे काम जल्द से जल्द पूरा कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें