फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत ने तोड़ी भाषा की दीवार, अफगान बैंड ने श्रोताओं को किया झूमने पर मजबूर

Tue, 11 Dec 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रस्तुति देता अफगानिस्तान का अवेई बैंड-ए-अमीर - फोटो : amar ujala
संगीत और प्रेम में भाषा नहीं बल्कि अहसास मायने रखता है। यह बात साबित हुई सोमवार को लखनऊ के संगीत नाटक एकेडमी में अफगानिस्तान के म्युजिकल बैंडके परफार्मेंस के दौरान। अफगानिस्तान के 10 सदस्यीय अवेई बैंड-ए-अमीर के लव सांग्स की परफॉर्मेंस में गानों की भाषा भले ही किसी को समझ न आई हो लेकिन दम्बोरा की म्युजिक और गानों की धुनों पर शुरू से लेकर अंत तक लोग जमकर झूमे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रस्तुति देता अफगानिस्तान का अवेई बैंड-ए-अमीर - फोटो : amar ujala
इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस की ओर से दिल्ली में होने वाले पांचवें अन्तरराष्ट्रीय लोक नृत्य एवं संगीत महोत्सव के अंतर्गत अपनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को अफगानिस्तान के बामियान का एक बैंड (अवेई बैंड-ए-अमीर) राजधानी पहुंचा और अपनी भाषा में दम्बोरा की धुन पर लव सांग्स प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रस्तुति देता अफगानिस्तान का अवेई बैंड-ए-अमीर - फोटो : amar ujala
अफगानी संस्कृति के अनुसार उसी वेशभूषा में सजे-धजे टीम के सदस्यों ने अपनी अद्भुत संगीत प्रस्तुति से सबका मनोरंजन किया। दिल को छू लेने वाले संगीत के साथ जहां ग्रुप परफॉर्मेंस ने सबकी वाहवाही लूटी, वहीं सिंगल और डुएट परफॉर्मेंस भी खूब सराही गई।

4 of 5
प्रस्तुति देता अफगानिस्तान का अवेई बैंड-ए-अमीर - फोटो : amar ujala
यहां मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के निदेशक अश्वनी दत्त पाठक ने टीम के सदस्यों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रस्तुति देता अफगानिस्तान का अवेई बैंड-ए-अमीर - फोटो : amar ujala
इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति-
बैंड प्रमुख इशहाक जुइया, फरशाद रोस्ताजादा, अब्दुल अजीज अहमदी, मोहम्मद जेया रोस्तमी, अहमद गुलामी, अकबर फैजी, हफीजुल्ला एख्तियारजादा, गोल्सम अहमदी, नसीमा ओमिद व अजीजा अकबरयान। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें