यूपी के कानपुर शहर में पुलिस ने जहरीले टोमैटो सॉस और आम रस की दो फैक्ट्री पर छापा मारा। सॉस में टमाटर नहीं था और आमरस में आम नहीं।
विज्ञापन
देखिए कैसे बनाया जाता है जहरीला टोमैटो सॉस, तस्वीरें...
2 of 8
कानपुर में रविवार को पुलिस ने जरौली गांव में मिलावटी खाद्य पदार्थों की दो फैक्ट्रियां पकड़ कर यह खुलासा किया है। दोनों फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में मिलावटी आमरस, कोकोनट पेड़े के पैकेट और टोमैटो सॉस की बोतलें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
देखिए कैसे बनाया जाता है जहरीला टोमैटो सॉस, तस्वीरें...
3 of 8
इन सॉस की फैक्ट्रियों में बड़ी मात्रा में सड़े कद्दू, आलू और केमिकल से टोमैटो सॉस बनाया जा रहा है। इसमें टमाटर का नामो-निशान नहीं है।
देखिए कैसे बनाया जाता है जहरीला टोमैटो सॉस, तस्वीरें...
4 of 8
बच्चों और महिलाओं का पसंदीदा आमरस भी सड़े गुड़, मैदा, सड़ी खटाई और केमिकल से बनाया जा रहा है। इनमें हानिकारक लाल रंग भी मिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
देखिए कैसे बनाया जाता है जहरीला टोमैटो सॉस, तस्वीरें...
5 of 8
कोकोनट पेड़े में भी कोकोनट (गरी) नहीं बल्कि केमिकल डालकर बच्चों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। दोनों फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में मिलावटी आमरस, कोकोनट पेड़े के पैकेट और टोमैटो सॉस की बोतलें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
देखिए कैसे बनाया जाता है जहरीला टोमैटो सॉस, तस्वीरें...
6 of 8
इंस्पेक्टर संतोष सिंह के मुताबिक आमरस फैक्ट्री का संचालक मौके से पकड़ा गया है, जबकि टोमैटो फैक्ट्री संचालक अतुल पाठक को बाद में दबोच लिया गया। खाद्य विभाग की टीम ने भी सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन
देखिए कैसे बनाया जाता है जहरीला टोमैटो सॉस, तस्वीरें...
7 of 8
एक सूचना पर शाम को बर्रा इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ जरौली गांव स्थित सुरेंद्र के मकान पर छापा मारा तो वहां भारी मात्रा में आमरस की पैकिंग व कोकोनट पेडे़ के पैकेट बरामद किए। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक जरौली निवासी गोपाल सिंह को मौके से ही पकड़ लिया।
देखिए कैसे बनाया जाता है जहरीला टोमैटो सॉस, तस्वीरें...
8 of 8
फैक्ट्री में दो पैकिंग मशीनों के अलावा भारी मात्रा में कच्चा व तैयार माल बरामद किया गया है। गंदे फर्श पर मिलावटी आमरस सुखाने के लिए फैलाया गया था। चारों ओर इतनी गंदगी थी कि सांस लेना दूभर था। पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम को भी बुला लिया।