चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ को मंगलवार को सीने में दर्द होने पर डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी जांच के बाद एंजियोप्लास्टी की गई। मंगलवार शाम उन्हें देखने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें फूल देकर गेट वेल सून कहा।