उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के नवल किशोर रोड पर बदमाशों ने दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला रामरती देवी अग्रवाल (92) की घर में ही बेरहमी से हत्या कर दी। (खून से लथपथ बेड)
विज्ञापन
लखनऊः बुजुर्ग महिला के सिर पर वार कर दिनदहाड़े हत्या
2 of 10
बदमाश हीरे जड़े गहने व लाखों का माल लूट ले गए। पर इतना सबकुछ हो जाने के बावजूद उसी फ्लोर पर रह रहे महिला के तीन बेटों के परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। (मौके पर पहुंच घटना का मुआयना करती पुलिस)
विज्ञापन
लखनऊः बुजुर्ग महिला के सिर पर वार कर दिनदहाड़े हत्या
3 of 10
इससे पुलिस को वारदात में घर से वाकिफ शख्स के शामिल होने का शक है। (जांच करते पुलिस अधिकारी)
लखनऊः बुजुर्ग महिला के सिर पर वार कर दिनदहाड़े हत्या
4 of 10
सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा के मुताबिक रामरती तीन मंजिला मकान में अपने बेटे रामकुमार, महावीर और बहू सरला के परिवार के साथ रहती थीं। रामरती के पति रामस्वरूप गुप्ता व बहू सरला के पति प्रेमचंद्र की कई सालों पहले मौत हो चुकी है। (पुलिस ने जांच के लिए कमरा सील कर दिया)
विज्ञापन
लखनऊः बुजुर्ग महिला के सिर पर वार कर दिनदहाड़े हत्या
5 of 10
सोमवार दोपहर 2:30 बजे सरला के कमरे में खाना खाने के बाद रामरती अपने कमरे में आराम करने चली गई थीं। दोपहर 3:30 बजे नौकरानी ने कमरे का दरवाजा खोला। (जांच करते अधिकारी)
विज्ञापन
लखनऊः बुजुर्ग महिला के सिर पर वार कर दिनदहाड़े हत्या
6 of 10
बेड पर रामरती की लाश पड़ी थी। उनके पैर लटके थे जबकि चेहरे पर दो तकिया रखे थे। सिर से बहा खून बिस्तर पर फैला था। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट बुलाकर साक्ष्य जुटाए। (मृत महिला का फाइल फोटो।)
विज्ञापन
लखनऊः बुजुर्ग महिला के सिर पर वार कर दिनदहाड़े हत्या
7 of 10
बहू सरला के मुताबिक रामरती ने हीरा जड़ित सोने की पांच अंगूठियां, हीरा जड़ित कंगन, हीरे के पैडल वाली सोने की चेन, हीरा जड़ित टॉप्स पहन रखे थे। ये सब गहने गायब हैं। (विलाप करते महिला के परिजन।)
लखनऊः बुजुर्ग महिला के सिर पर वार कर दिनदहाड़े हत्या
8 of 10
वहीं कमरे में रखी सेफ की चाबी भी गायब है। उन्होंने लाखों के गहने व नगदी लुटने की आशंका जताई।
लखनऊः बुजुर्ग महिला के सिर पर वार कर दिनदहाड़े हत्या
9 of 10
अकूत संपत्ति की मालकिन थीं रामरती इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव के मुताबिक रामरती अकूत संपत्ति की मालकिन थीं। पति रामस्वरूप की 35 साल पहले मौत हो गई थी।
लखनऊः बुजुर्ग महिला के सिर पर वार कर दिनदहाड़े हत्या
10 of 10
इसके बाद उन्होंने एक हिस्सा संपत्ति अपने पास रखने के साथ ही बाकी दस बच्चों में बांट दी थी। इसमें दो दुकानें भी शामिल हैं। (सबूत इकट्ठा कर ले जाते पुलिसकर्मी।)