लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह कठौता झील के पास बेकाबू स्कूली वैन ने ढाई साल के मासूम को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सेंट फ्रांसिस स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा चालक हादसे के बाद वैन छोड़कर भाग निकला। वैन को कब्जे में लेकर पुलिस चालक को तलाश रही है। उधर, इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मासूम की गई जान
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी के मुताबिक मूल रूप से असम निवासी नलचंद अली और उसकी पत्नी जामेला गोमतीनगर के मकदूमपुर में झोपड़ी में रहते हैं। दोनों विभूतिखंड में ठेके पर कूड़ा बीनते हैं। बृहस्पतिवार सुबह दंपती घरों से कूड़ा लेने निकला था। उनके साथ बेटा भी था।
विज्ञापन
3 of 5
मासूम की जान लेने वाली स्कूली वैन को पुलिस ने लिया कब्जे में
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक सुबह करीब सात बजे स्कूली वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। उस पर सेंट फ्रांसिस स्कूल लिखा था। कठौता झील के पास तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी कूड़े की ठेलिया को टक्कर मार दी। इससे ठेलिया के हैंडिल पर बैठा नयन छिटककर सड़क पर गिर गया और वैन उसके ऊपर से निकल गई। यह देख वैन चालक घबरा गया और वैन रोककर भाग निकला। उधर, नयन की मौके पर ही मौत हो गई।
4 of 5
मासूम की गई जान
- फोटो : amar ujala
वहीं हादसा देखकर वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इस पर आसपास के लोग जुटे। हादसा स्थल के पास जज का मकान है। उनकी सुरक्षा में तैनात गार्डों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सुरक्षाकर्मियों ने सहमे बच्चों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्चों को स्कूल पहुंचवाया।