फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी कार, विचलित कर देंगी ये तस्वीरें

Thu, 25 Jun 2015 10:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार से जा रही बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र से बसपा विधायक के भाई की कार ने अचानक सामने आए साइकिल सवार को रौंद डाला। बेकाबू कार सड़क पर खड़े ट्रकों से भिड़ी और उसके परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी कार, विचलित कर देंगी ये तस्वीरें

2 of 9
कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि गनर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में मारा गया साइकिल सवार भिंडी बेचने मंडी जा रहा था। भीषण हादसे से हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को निकालकर ट्रॉमा सेंटर भेजा। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाकर यातायात शुरू कराया। (आसपास मौजूद पुलिसकर्मी)
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी कार, विचलित कर देंगी ये तस्वीरें

3 of 9
दुर्घटना के बाद युवक के मृत शरीर को खींचकर बाहर निकालने का प्रयास करते पुलिसकर्मी।

खड़े ट्रक में घुसी कार, विचलित कर देंगी ये तस्वीरें

4 of 9
हमने इसमें युवक की तस्वीर को ब्लर कर दिया है, क्योंकि युवक का शरीर बुरी तरह क्षतविक्षत हो गया है।
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी कार, विचलित कर देंगी ये तस्वीरें

5 of 9
पुलिस के मुताबिक, बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र से बसपा विधायक वीरेंद्र सिंह के भाई महेंद्र पाल सिंह की लग्जरी कार से गनर मोहन स्वरूप, भुता थाने के भगनापुर निवासी खानसामा अखिलेश पाठक (21), अल्मोड़ा निवासी मानवेंद्र त्रिपाठी उर्फ गुड्डू, गोविंद, चालक महेंद्र पाल कनौजिया के साथ बुधवार रात 3 बजे बरेली के बारहदरी थाने के पवन विहार कॉलोनी से लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी कार, विचलित कर देंगी ये तस्वीरें

6 of 9
कार की हालत देख दुर्घटना की विभीषिक का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी कार, विचलित कर देंगी ये तस्वीरें

7 of 9
कार की चपेट में आई साइकिल।

खड़े ट्रक में घुसी कार, विचलित कर देंगी ये तस्वीरें

8 of 9
कार सुबह 6 बजे मड़ियांव क्षेत्र में सेवा अस्पताल के पास से गुजर रही थी कि एक साइकिल सवार अचानक सामने आ गया। उसे रौंदने के बाद बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकराई। ट्रक के एंगल से कार के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद भी कार की रफ्तार नहीं थमी और अगले ट्रक से भिड़ गई। (दुर्घटनास्‍थल पर मौजूद लोग।)
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी कार, विचलित कर देंगी ये तस्वीरें

9 of 9
ट्रक के पिछले हिस्से में लगा कार सवार का खून। (सभी फोटो-इमरान)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें