कयास लगाए जा रहे हैं इस बैठक में मंत्रिमंडल में फेरबदल व लोकसभा चुनाव से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी। एक रिसॉर्ट में आयोजित इस बैठक में संघ परिवार के सभी प्रमुख संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय और केंद्रीय पदाधिकारी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद भाजपा के सत्ता और संगठन में कई बदलाव नजर आ सकते हैं।