फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लक्ष्य-18 में LU के कुलपति ने युवाओं को दिया सफलता का 4-डी फॉर्मूला

Sun, 08 Jul 2018 09:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला लक्ष्य-18 - फोटो : amar ujala
कॅरिअर व जीवन में सही दिशा देने के लिए तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी व 'अमर उजाला' की ओर से आयोजित लक्ष्य-18 एजूकेशन फेस्ट में जानी-मानी शख्सियतों ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का पहला दिन छात्र-छात्राओं के लिए काफी रोमांचक व जानकारी भरा रहा। एक तरफ हजारों की संख्या में पहुंचे छात्र-छात्राओं को उनकी कॅरिअर संबंधी संभावनाओं के बारे में जानकारी मिली। दूसरी तरफ उन पर उपहारों की भी बरसात हुई। इससे युवाओं के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक व लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर लविवि कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि छोटे या बड़े, पढ़े या अनपढ़, सभी का कोई न कोई लक्ष्य होता है। किंतु महत्वपूर्ण लक्ष्य पाने का तरीका होता है। लक्ष्य की पवित्रता-शुद्धता जरूरी है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य का चुनाव करना बहुत कठिन काम है। ‘अमर उजाला लक्ष्य’ इसमें आपका सहयोगी बनेगा। किसी भी लक्ष्य को पाने में 4-डी (डिसीप्लिन, डिस्ट्रैक्शन, डिटरमिनेशन, डिवोशन) की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई करना सबसे आसान काम है और किसी से काम लेना सबसे मुश्किल।
विज्ञापन

2 of 7
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक - फोटो : amar ujala
वहीं, प्रो. पाठक ने कहा कि आज के युवाओं के पास बहुत संभावनाएं हैं। जब मैंने बीटेक किया था तो गिने-चुने कॉलेज थे, आज सिर्फ यूपी में ही 675 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। उन्होंने युवाओं से तकनीकी ज्ञान के साथ मूल्यों की भी शिक्षा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कॅरियर चुनते समय नई तकनीकी और संभावनाओं, चुनौतियों को भी ध्यान में रखना होगा।
विज्ञापन

3 of 7
कार्यक्रम में एपीएस एकेडमी, हीरालाल यादव स्कूल, अवध कॉलिजिएट, एलपीएस गोमतीनगर, विद्या आश्रम, पहल डिजाइन के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से शिरकत की और अपनी ढेरों शंकाओं का समाधान पाया। इसके साथ ही 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने एसएमएस से अपना रजिस्ट्रेशन कराकर कार्यक्रम में शिरकत की। लक्ष्य-18 का संचालन एंकर मोहित अवस्थी ने किया। फेस्ट सोमवार को भी सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होटल क्लार्क अवध, 8 एमजी मार्ग, हजरतगंज में आयोजित होगा।

4 of 7
लक्ष्य-18 - फोटो : amar ujala
मोबाइल और संजू फिल्म के टिकट भी मिले
फेयर में छात्रों के लिए प्रश्न प्रतियोगिता, लकी ड्रॉ, छात्रवृत्ति टेस्ट सहित कई आयोजन किए गए। इसमें तीन छात्रों को मोबाइल, आठ को रिलीज हुई फिल्म संजू के टिकट दिए गए। इसके अलावा 12 छात्र-छात्राओं को क्विज आदि में सही जवाब देने के लिए गिफ्ट दिए गए। इनाम जीतने का मौका सोमवार को भी रहेगा, इसलिए जो छात्र-छात्राएं इसमें शामिल होना चाहते हैं वे 8588838067 पर मिस्ड कॉल देकर या सीधे आयोजन स्थल हजरतगंज स्थित होटल क्लार्क अवध में पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
60 फीसदी से ज्यादा अंक तो आज भी मौका
फेस्ट में सत्र 2017-18 में 12वीं कक्षा में 60 फीसदी से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले 1000 से ज्यादा छात्रों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। अगर आपने भी इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा 60 प्रतिशत से अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण की है तो पहुंचें एजुकेशन फेयर में और अपना सम्मान हासिल करें।
विज्ञापन

6 of 7
अमर उजाला लक्ष्य-18 - फोटो : amar ujala
मोटिवेशनल स्पीकर ने सुने सवाल और यूं दिए जवाब-
1. मोटिवेशनल स्पीकर व व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड, डिप्टी डायरेक्टर मतीन उज जफर ने युवाओं को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा अपनी पसंद का कॅरिअर चुनें। मेहनत से किया गया प्रयास सफल जरूर होता है।

डिग्री के साथ ज्ञान भी जरूरी
2. मोटिवेशनल स्पीकर विक्रम सिंह मीना ने कहा कि अच्छी जॉब के लिए डिग्री के साथ ज्ञान भी जरूरी है। आपको किस क्षेत्र में जाना है, इसमें अपनी रुचि का ध्यान जरूर रखें। अगर अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो पहले इंटर्नशिप करें।

टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी
3. मोटिवेशनल स्पीकर मानस भारती ने कहा कि पढ़ाई के दौरान सभी विषयों की जानकारी में बैलेंस बनाना होगा। उन्होंने कहा कि हम अक्सर ये ध्यान देते हैं कि क्या पढ़ना है। हमें अब ये भी ध्यान देना होगा कि क्या नहीं पढ़ना है। पेपर सॉल्व करने में टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। (तस्वीर में बायें से मतीन उज जफर, विक्रम सिंह मीना व मानस भारती)
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
(तस्वीर में बायें से अजा यादव व शोभित नारायण) - फोटो : amar ujala
क्या कहेंगे लोग, सबसे बड़ा रोग
4. मोटिवेशनल स्पीकर अजा यादव ने कहा कि आज सभी लोग अच्छी शिक्षा तो चाहते हैं लेकिन ये नहीं चाहते कि उनका बच्चा शिक्षक बने। उन्होंने युवाओं के स्किल डवलपमेंट पर जोर दिया। युवाओं के प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘क्या कहेंगे लोग, ये सबसे बड़ा रोग है।’

योग्यता की कोई उम्र नहीं
5. कॅरिअर काउंसलर शोभित नारायण ने 12 साल के श्रवण कुमारन व संजय कुमारन द्वारा आम लोगों के हितार्थ विकसित किए गए 11 एप का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि योग्यता की कोई उम्र नहीं होती है, अगर आपके अंदर क्षमता है तो उसका बेहतर प्रयोग और प्रदर्शन करें। (तस्वीर में बायें से अजा यादव व शोभित नारायण)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें