फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: अमर उजाला से सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे, तस्वीरें

Wed, 25 Jul 2018 10:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
मन में है विश्वास, हम होंगे कामयाब एक दिन...। कुछ इसी अंदाज में बुधवार का दिन मेधावियों के नाम रहा। मौका था ‘अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह’ का। एक ही मंच पर सभी बोर्ड के जिलेभर के मेधावी एकत्र हुए तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। अफसरों के हाथों से मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिले उठे। एक-दूसरे से खुशी का इजहार किया। सबकी जुबां पर एक ही बात थी कि वाकई में उनके लिए ये एक यादगार पल है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
शहर में कचहरी रोड स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित ‘अमर उजाला भविष्य ज्योति मेधावी सम्मान समारोह’ में एसपी सुजाता सिंह ने कहा कि मेधावी ही देश के भविष्य हैं। सभी पढ़ें-लिखें और देश व अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। अभिभावक अपने बच्चों को आसमान छूने का रास्ता खुद तय करने दें। कोई डॉक्टर तो कोई इंजीनियर बनना चाहता है। इसमें अभिभावक बच्चों पर किसी तरह का दबाव न डालें। विषय और भाषा कोई भी हो, सब महत्वपूर्ण है। बस पकड़ मजबूत होनी चाहिए। ऐसा करके ही छात्र-छात्राओं को उनकी मंजिल मिल सकती है। एसपी ने कहा, इसी मेहनत और लगन की वजह से आज वे इस मुकाम पर पहुंची हैं। (मेधावियों को सम्मानित करती एसपी सुजाता सिंह।)
विज्ञापन

3 of 5
मेधावी - फोटो : amar ujala
प्रभारी डीएम/सीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि, समाज के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। अभिभावक अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं। ऐसा नहीं करने पर माता शत्रु और पिता बैरी होता है। बच्चों को शुरुआती दौर से ही अच्छी शिक्षा दी जाए। अभिभावकों का रोल भी इसमें अहम होना चाहिए। वे अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। उन्हें नियमित स्कूल भेजें। पहले की अपेक्षा आज शिक्षा के क्षेत्र में संसाधन बढ़े हैं। छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठाएं और आगे बढ़ने के लिए मेहनत व लगन से पढ़ाई करें। निश्चित तौर से मंजिल मिलेगी।  (मेधावियों को सम्मानित करते डीएम राकेश कुमार।)

4 of 5
- फोटो : amar ujala
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने कहा कि, प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करें और आगे बढ़ें। जीवन में क्या बनना है, आज ही तय कर लें और उसी दिशा में पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ें। इसी उम्र में कई लोगों ने विज्ञान के क्षेत्र में नाम कमाया है और आदर्श स्थापित किया है। ‘अमर उजाला’ की ओर से मेधावियों का सम्मान करना एक अच्छा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसजेएस पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक रमेश बहादुर सिंह ने कहा कि, शिक्षा ही मनुष्य को तरक्की का रास्ता दिखाती है। छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ें और अपने माता-पिता के सपनों को साकार करें। प्रधानाचार्य बीना तिवारी ने कहा कि, ‘अमर उजाला’ की ओर से मेधावियों का सम्मान करना सराहनीय कदम है। इससे निश्चित ही दूसरे छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी और वे भी पढ़-लिखकर नाम कमाएंगे। सभी छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ें और अपनी मेधा का परिचय दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें