फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड डोनेशन कर बने महादानी, फेसबुक पर बटोरे लाइक्स

Fri, 08 Apr 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
महादान‌ियों को अमर उजाला ने ‌क‌िया सम्मान‌ित - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला फाउंडेशन के ब्लड डोनेशन कैंप में कॉलेज स्टूडेंट्स रक्तदान के लिए उमड़ पड़े, यहां देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 7
स्टूडेंट्स में ‌द‌िखा रक्तदान का उत्साह - फोटो : Amar Ujala
सेठ विशंभर नाथ ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के 111 स्टूडेंट रक्तदान कर महादानी बन गए। अमर उजाला फाउंडेशन के ब्लड डोनेशन कैंप में कॉलेज स्टूडेंट्स रक्तदान के लिए उमड़ पड़े। 
विज्ञापन

3 of 7
रक्तदान कर बने महादानी - फोटो : Amar Ujala
जोश इतना कि महादानी बने स्टूडेंट्स सर्टिफिकेट और मोमेंटो के साथ सेल्फी लेते नजर आए। रक्तदान करने वाले सभी स्टूडेंट को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

4 of 7
स्टूडेंट्स ने द‌िखाया जोश - फोटो : Amar Ujala
सेठ विशंभर नाथ ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में बुधवार को सुबह दस बजे शुरू कैंपस में देर शाम तक 111 स्टूडेंट्स ने रक्तदान किया। कॉलेज के चेयरमैन विनय रस्तोगी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के डॉ. विजय कुमार गौतम ने शिविर का उद्घाटन किया। केजीएमयू के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की टीम ने रक्तदान कराया।
विज्ञापन

5 of 7
अमर उजाला ने रक्तदाताओं को क‌िया सम्मान‌ित - फोटो : Amar Ujala
रक्तदान करने वाले सभी स्टूडेंट्स को अमर उजाला फाउंडेशन और केजीएमयू के ब्ल्ड ट्रांसफ्यूजन विभाग की ओर से प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्टूडेंट को नियमित रक्तदान के लिए संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

6 of 7
युवाओं ने द‌िखाया जोश - फोटो : Amar Ujala
सेठ विशंभर नाथ इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट में जितना उत्साह रक्तदान को लेकर था। उतना ही उत्साह सर्टिफिकेट और मोमेंटो मिलने के बाद फेस बुक पर फोटो और वॉट्स एप की डीपी बदलने को लेकर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कमेंट्स-लाइक में लड़क‌ियां आगे - फोटो : Amar Ujala
फेसबुक, वॉट्सएप पर स्टेटस और पोस्ट डालने के साथ लाइक और कमेंट्स काउंट का मौका मिला तो बाजी लड़कियों ने मारी। कुछ स्टूडेंट ने तो अधिक लाइक और कमेंट्स के लिए अपने दोस्तों से फोटो लाइक करने के लिए वॉट्स एप पर मैसेज तक कर डाला।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें