अमर उजाला ने अपने मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत लखनऊवासियों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर सुबह करीब 10 बजे लोहिया पार्क में लोग एकत्र हुए और मिलकर राष्ट्रगान गाया। इस दौरान सभी से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई थी।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में अलग-अलग धर्मों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे जिन्होंने सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया और अपने विचार व्यक्त किए।
सभी ने अमर उजाला की इस कोशिश को सराहा और कहा कि यह एक बेहतरीन प्रयास है। जिसमें सभी धर्म के लोगों को शामिल किया गया है। कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा पर्व है जिसे पूरा देश हर्षोल्लास के साथ मनाता है। अमर उजाला के सहयोग से इसे लोगों के साथ मिलकर मनाने का विचार अत्यंत सराहनीय है।