अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु का मुहूर्त पूजन गुरुवार को रामलला के दरबार में हुआ। रामसेतु की पूरी टीम अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा सहित अन्य सदस्य गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। अभिनेता अक्षय कुमार ने रामसेतु की फिल्म का मुहूर्त शॉट रामलला के दरबार में दिया। इससे पूर्व रामसेतु की टीम राजसदन अयोध्या पहुंची, जहां अयोध्या नरेश बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का आतिथ्य स्वीकार किया और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन
2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
राजपरिवार के मुखिया श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा, फिल्म का निर्देशन कर रहे अभिषेक शर्मा व क्रिएटिव प्रोडयूसर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी का स्वागत सम्मान किया गया।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
राजपरिवार के सदस्य वरिष्ठ साहित्यकार यतींद्र मिश्र ने बताया कि रामसेतु की टीम को राम दरबार की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया गया। उन्हें लता सुर गाथा पुस्तक भी भेंट की गई। राजसदन के बाद रामसेतु की टीम सीधे रामलला के दरबार पहुंची जहां पूजन-अर्चन के साथ फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया गया।
4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
गर्भगृह के बाहर पहले रामदरबार का चित्रपट रखकर वैदिक पंडितों द्वारा पूजन कराया गया उसके बाद फिल्म रामसेतु का चित्र रखकर पूजन किया गया। रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला के दर्शन के दौरान अक्षय कुमार भावविभोर नजर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भगवान राम की जन्मभूमि से रामसेतु फिल्म की शूटिंग शुरू करने का आइडिया दिया था।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म रामसेतु की शूटिंग अयोध्या के कई हिस्सों में की जानी है। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग राजसदन, सरयू तट, राम की पैड़ी के अलावा रामजन्मभूमि परिसर में भी हो सकती है। अक्षय कुमार ने राजसदन अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र से इस संबंध में चर्चा की है हालांकि इसको लेकर कोई अधिकृत जानकारी नहीं हासिल हो सकी है। अक्षय कुमार, जैकलीन सहित पूरी रामसेतु की टीम ने रामजन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण के लिए नींव के कार्य को भी देखा।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
रामसेतु में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं और यह किरदार कई भारतीय व अंतरराष्ट्रीय आर्कियोलॉजिस्ट से प्रेरित है। लुक और कैरेक्टर दोनों के लिहाज से अक्षय के फैंस को उनका बिल्कुल नया अवतार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म रामसेतु के मुहूर्त पूजन के लिए अयोध्या पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार व अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा की एक झलक पाने के लिए जगह-जगह प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। प्रशंसकों को जैसे ही पता चला कि अक्षय कुमार राम की पैड़ी पर फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन देखने जाएंगे, लोगों की भारी भीड़ राम की पैड़ी पहुंच गई। हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूट गए, लेकिन जब भीड़ के कारण अक्षय कुमार गाड़ी से ही नहीं उतरे तो प्रशंसक मायूस हो गये।
8 of 9
अयोध्या में अक्षय कुमार और जैक्लीन
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर निर्माण के लिए नीव खुदाई का भी अक्षय कुमार और जैक्लीन ने किया दर्शन।
सीएम योगी से मुलाकात करते अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता और निर्माता अक्षय कुमार ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। अक्षय कुमार ने प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को योगी सरकार की ओर से दिए जा रहे प्रोत्साहन और सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। अक्षय कुमार प्रदेश में अपनी आने वाली फिल्म रामसेतु की शूटिंग करेंगे। अक्षय ने कहा कि उनके लिए खुशी का दिन है, अयोध्या में फिल्म रामसेतु का मुहुर्त शॉट लिया और भगवान राम का आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने फिल्म की शूटिंग में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वे पहले भी कई फिल्मों की शूटिंग यूपी में क चुके हैं, यहां कोई परेशानी नहीं हुई है। इस अवसर पर सूचना विभाग के एसीएस नवनीत सहगल, निदेशक शिशिर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।