अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु का मुहूर्त पूजन गुरुवार को रामलला के दरबार में हुआ। रामसेतु की पूरी टीम अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा सहित अन्य सदस्य गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। अभिनेता अक्षय कुमार ने रामसेतु की फिल्म का मुहूर्त शॉट रामलला के दरबार में दिया। इससे पूर्व रामसेतु की टीम राजसदन अयोध्या पहुंची, जहां अयोध्या नरेश बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का आतिथ्य स्वीकार किया और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन
2 of 10
अयोध्या में अभिनेता अक्षय कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
राजपरिवार के मुखिया श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा, फिल्म का निर्देशन कर रहे अभिषेक शर्मा व क्रिएटिव प्रोडयूसर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान अक्षय कुमार ने रामसेतु फिल्म को लेकर राजसदन में मौजूद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व डॉ. अनिल मिश्र से भी चर्चा की।
विज्ञापन
3 of 10
लखनऊ में सीएम योगी के साथ अक्षय
- फोटो : अमर उजाला
राजपरिवार के सदस्य वरिष्ठ साहित्यकार यतींद्र मिश्र ने बताया कि रामसेतु की टीम को राम दरबार की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया गया। साथ ही उनके द्वारा लता सुर गाथा पुस्तक भी भेंट की गई। यतींद्र मिश्र ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि लता सुर गाथा को जिस साल राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था उसी साल अक्षय कुमार को रुस्तम फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का रजत कमल मिला था। 2016 में हम दोनों को नेशनल अवार्ड एक साथ मिला था। यह फिल्म तर्क, विज्ञान और ऐतिहासिक धरोहर पर आधारित है।
4 of 10
अयोध्या पहुंचे अक्षय कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
राजसदन के बाद रामसेतु की टीम सीधे रामलला के दरबार पहुंची जहां पूजन-अर्चन के साथ फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया गया। गर्भगृह के बाहर पहले रामदरबार का चित्रपट रखकर वैदिक पंडितों द्वारा पूजन कराया गया उसके बाद फिल्म रामसेतु का चित्र रखकर पूजन किया गया। करीब दस मिनट तक पूजन-अर्चन के बाद सभी ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
5 of 10
अयोध्या में अक्षय कुमार के साथ सेल्फी लेते प्रशंसक
- फोटो : अमर उजाला
रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला के दर्शन के दौरान अक्षय कुमार भावविभोर नजर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भगवान राम की जन्मभूमि से रामसेतु फिल्म की शूटिंग शुरू करने का आइडिया दिया था। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इसके लिए कई बार अयोध्या का दौरा भी किया था। उन्होंने अक्षय कुमार को सुझाव दिया था कि फिल्म के प्रोडक्शन शेड्यूल की शुरुआत भगवान राम के पवित्र मंदिर से आशीर्वाद लेकर की जाए, जिसके बाद गुरुवार को रामजन्मभूमि में फिल्म का मुहूर्त पूजन संपन्न हुआ।
विज्ञापन
6 of 10
अयोध्या पहुंचे अक्षय कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
रामसेतु में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं और यह किरदार कई भारतीय व अंतरराष्ट्रीय आर्कियोलॉजिस्ट से प्रेरित है। लुक और कैरेक्टर दोनों के लिहाज से अक्षय के फैंस को उनका बिल्कुल नया अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा फीमेल लीड्स के तौर पर नजर आएंगी। फिल्म में दोनों एक मजबूत, आत्मनिर्भर महिलाओं का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
7 of 10
अयोध्या में चंपत राय के साथ अक्षय कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म रामसेतु की शूटिंग अयोध्या के कई हिस्सों में की जानी है। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग राजसदन, सरयू तट, राम की पैड़ी के अलावा रामजन्मभूमि परिसर में भी हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार ने राजसदन अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र से इस संबंध में चर्चा की है। हालांकि इसको लेकर कोई अधिकृत जानकारी नहीं हासिल हो सकी है। अक्षय कुमार, जैकलीन सहित पूरी रामसेतु की टीम ने रामजन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण के लिए नींव के कार्य को भी देखा।
8 of 10
राजसदन में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का स्वागत करते बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म रामसेतु के मुहूर्त पूजन के लिए अयोध्या पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार व अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा की एक झलक पाने के लिए जगह-जगह प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। प्रशंसकों को जैसे ही पता चला कि अक्षय कुमार राम की पैड़ी पर फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन देखने जाएंगे, लोगों की भारी भीड़ राम की पैड़ी पहुंच गई। हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूट गए, लेकिन जब भीड़ के कारण अक्षय कुमार गाड़ी से ही नहीं उतरे तो प्रशंसक मायूस हो गये।
9 of 10
राजसदन में अभिनेत्री नुसरत भरूचा का स्वागत करते बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 2.30 बजे अक्षय कुमार सहित रामसेतु की टीम जैसे ही राम की पैड़ी पहुंची उनकी एक झलक पाने की इच्छा लिए हजारों की संख्या में अयोध्यावासियों की भीड़ राम की पैड़ी पर जुट गई। प्रशासन द्वारा जगह-जगह रस्सा बांधकर भीड़ को रोकने का प्रयास किया जाता रहा। डीएम अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, एसपी सिटी विजयपाल सिंह सहित पूरा प्रशासनिक अमला भीड़ को नियंत्रित करने में जुटा रहा, लेकिन प्रशंसक अक्षय व जैकलीन की एक झलक पाने के लिए उमड़े चले आ रहे थे।
राजसदन में अक्षय कुमार का स्वागत करते बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
भारी भीड़ को देखते हुए अक्षय कुमार के सुरक्षा में लगे कर्मियों ने उन्हें राम की पैड़ी परिसर में उतरने की अनुमति नहीं दी। मुश्किल से पांच मिनट में बिना गाड़ी से उतरे अक्षय कुमार ने राम की पैड़ी परिसर को देखा और वहां से वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गए। स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के जिलों से आए भक्तों में भी अक्षय कुमार की झलक पाने की बेसब्री दिखी, हालांकि अक्षय कुमार व जैकलीन फर्नांडीज के गाड़ी से न उतरने के कारण उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई।