फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंकल' व 'चाचा' साथ हो न हों जनता साथ रहे: अखिलेश यादव

Thu, 15 Dec 2016 10:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
यूपी के सीएम अखिलेश यादव सपा ने पारिवा‌रिक झगड़े, यूपी में दोबारा सपा की सरकार बनने व कांग्रेस से गठबंधन पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने चाचा शिवपाल सिंह यादव से व अंकल अमर सिंह से अपनी नाराजगी पर कहा कि चुनाव मे जनता का साथ रहना जरूरी है। चाचा व अंकल साथ रहें न रहें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में 'अमर उजाला संवाद' में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से यूपी चुनाव में सपा का फायदा होगा। अभी जो लोग लाइन में लगे हुए हैं। वो एक बार फिर लाइन लगाएंगे और सपा की सरकार बनवाएंगे। केंद्र ने बिना तैयारी के नोटबंदी की। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इससे ये फायदा हुआ कि अब लोग मेरे परिवार के विवाद पर बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि कई बार तो मुझे लगता था कि मीडिया वाले मुझसे ज्यादा परिवार के झगड़े के बारे में अपडेट हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश यादव ने टिकट वितरण में अपनी भूमिका पर कहा कि उन्होंने अपनी पसंद नेताजी मुलायम सिंह यादव को बता दी है, वो जो कहेंगे वही होगा।

4 of 5
अखिलेश का कहना है कि जिस तरह अर्जुन को सिर्फ चिड़िया की आंख दिखाई देती थी, वैसे ही मैं अब यूपी चुनाव में जीत की तरफ देख रहा हूं। यूपी में एक बार फिर सपा सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्होंने डिजिटल इंडिया पर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि वो डिजिटल इंडिया की बात करते हैं, लेकिन कहीं भी मुझे ग्रामीण क्षेत्रों में ये वायर नहीं दिखाई देते हैं। लोगों को हमने लैपटॉप दिया है और अब स्मार्ट फोन भी हम ही देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें