सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में सीट बंटवारे को लेकर उठे विवाद पर बयान दिया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए वह किसी भी समझौते के लिए तैयार हैं। सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है।
उन्होंने कहा कि वे अपने सहयोगियों को सीटों को लेकर निराश नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरविंद केजरीवाल से उनकी बात हो चुकी है और कांग्रेस का भी हम समर्थन करते हैं।