फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में तीन रुपये सस्ता मिला पेट्रोल, टैंक फुल कराने को उमड़े लोग

Wed, 20 Jun 2018 02:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
rahul gandhi birthday - फोटो : amar ujala
अमेठी सांसद राहुल गांधी का 48वां जन्मदिन उनकी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में बिल्कुल अलग ही अंदाज में मनाया जा रहा है। अपने नेता के जन्मदिन पर कांग्रेसी यहां लोगों को तीन रुपये सस्ता पेट्रोल देकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध भी दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
rahul gandhi birthday - फोटो : amar ujala
मंगलवार सुबह सलोन में जगतपुर मार्ग स्थित चौधरी फिलिंग स्टेशन पर कांग्रेसी इकट्ठा हुए। कांग्रेसी नेता सुरेश निर्मल समेत अन्य नेताओं ने खुद ही लोगों की गाड़ी में पेट्रोल डाला।
विज्ञापन

3 of 6
rahul gandhi birthday - फोटो : amar ujala
कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम पदार्थ में हो रही बेतहाशा वृद्धि पर मोदी सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना भी की। इसके साथ ही लोगों से 2019 में कांग्रेस को जिताने की अपील की।

4 of 6
rahul-gandhi
बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में सपा से कांग्रेस में आए सुरेश निर्मल ने सोलन विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अपने नेता के जन्मदिन पर लोगों की सेवा करने का इससे अच्छा तरीका क्या हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
rahul gandhi birthday - फोटो : amar ujala
वहीं, कांग्रेसी नेता राहुल देव सिंह ने कहा कि अच्छे दिन लाने वाले वादे बुरे दिन में बदल रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसी कारण पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर 'कीमत घटाओ' आंदोलन के स्वरूप में हम तीन रुपये लीटर सस्ता पेट्रोल जनता को उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rahul gandhi birthday - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप मालिक को जो भी घाटा होगा, उसकी भरपाई हम कांग्रेसी करेंगे। बता दें कि रायबरेली में इस समय पेट्रोल की कीमत 77.84 रुपये है। इसके बाद कांग्रेसियों ने यहां 'हैपी बर्थ डे टू राहुल गांधी' बोलकर केक भी काटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें