एक अच्छी तस्वीर, कमाल की फोटो महंगे कैमरे से नहीं बल्कि रचनात्मक दिमाग से खींची जाती हैं। हर तस्वीर एक कहानी कहती है, हजारों शब्दों को बयां करती है। यह बातें यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने द यूथ फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पांचवीं सामूहिक राष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर कही। अलीगंज स्थित कला स्रोत आर्ट गैलरी में शुरू हुई प्रदर्शनी में वाइल्डलाइफ, राजनीति, व्यंग्य, कुंभ आदि विषयों पर आधारित चित्र शामिल किए गए हैं। प्रदर्शनी में लखनऊ सहित देशभर के 91 छायाकारों की तस्वीरें शामिल की गईं हैं। वहीं, चार विदेशी फोटोग्राफर्स ने रूस और इजिप्ट से अपनी एंट्री भेजी। प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक तस्वीरें लगाई गईं थीं। इन तस्वीरों को देखकर हर किसी ने प्रशंसा की। प्रदर्शनी में लगी एक तस्वीर। ये तस्वीर भी देखें...। ये तस्वीर भी देखें...।