फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने शिवपाल के सेकुलर मोर्चे पर दिए पांच सवालों के जवाब, देखें

Sat, 06 May 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सेकुलर मोर्चा के गठन पर सधी हुई प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सेकुलर मोर्चे के गठन में हर्ज क्या है? एक सवाल के जवाब में इतना जरूर कहा कि जबसे राजनीति में आए हैं, आस्तीन के सांपों की पहचान हो गई है। पेश हैं उनसे बातचीत के अंश :

सवाल - शिवपाल यादव ने सेकुलर मोर्चे के गठन का एलान किया है। आपकी प्रतिक्रिया?

जवाब- अभी कोई लोकसभा या विधानसभा चुनाव तो हो नहीं रहा। निकाय चुनाव हम साइकिल सिम्बल पर लड़ेंगे। मुझे सेकुलर मोर्चा बनाए जाने की जानकारी आपलोगों से ही मिली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सवाल - इस मोर्चे को आप किस तरह देखते हैं?

जवाब- सेकुलर मोर्चा बन रहा है तो अच्छी बात है। देश में सेकुलर राजनीति का स्वागत होना चाहिए। एक और सेकुलर पार्टी बने तो क्या हर्ज है?
विज्ञापन

3 of 5
सवाल - क्या यह मोर्चा नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का धोबीपाट है?

जवाब- तमाम लोग सपा को लेकर क्यों परेशान हैं ? दूसरों के घरों के बारे में भी तो कुछ बताइए।

4 of 5
सवाल - क्या सेकुलर मोर्चे का गठन नेताजी की विरासत के लिए हो रहा है?

जवाब- नेताजी मेरे पिता हैं और हमेशा रहेंगे। यह अधिकार हमसे कोई नहीं छीन सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सवाल - सेकुलर कांग्रेस से भी आपका गठबंधन हुआ था लेकिन यह तो टूट गया?

जवाब - हो सकता है यह हमारी रणनीति का हिस्सा हो। निकाय चुनाव हम अलग-अलग लड़ेंगे। राहुल गांधी और हमारा गठबंधन, दो युवाओं का गठबंधन था। अलग-अलग चुनाव लड़ने के बावजूद हमारी दोस्ती कायम रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें