सीएम अखिलेश यादव यूपी प्रवासी दिवस के मौके पर आगरा के ताजमहल पहुंचे। यहां सीएम ने ये खास तस्वीरें खिंचवाईं। आगरा में 4 और 5 जनवरी को यूपी प्रवासी दिवस मनाया जा रहा है। यूपी के सीएम अखिलेश भी इस समारोह में शिरकत कर रहे हैं। सीएम अखिलेश के साथ ही इस समारोह में उनकी पत्नी डिंपल यादव और बच्चे भी शिरकत कर रहे हैं। यूपी के कई मंत्री भी इस समारोह में पहुंचे हैं अखिलेश यादव ने यहां दुनिया भर से आए एनआरआई से मुलाकात की। साथ ही यूपी के विकास के बारे में चर्चा भी की। ये सभी तस्वीरें सीएम ने देश-दुनिया से आए खास मेहमानों के साथ ताजमहल पर खिंचवाई।