मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में बच्चों संग कुछ अलग ही अंदाज में वेलेंटाइन सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन
अखिलेश ने अलग अंदाज में बच्चों संग मनाया वैलेंटाइन, तस्वीरें
2 of 16
बच्चों को हॉट एयर बैलून में खुद बैठाया, उनकी सिक्योरिटी के बारे में पायलट से पूछा और फिर उड़ान भरी। करीब सौ फीट की ऊंचाई तक गए और सात मिनट तक आसमां से पार्क का नजारा लेने के बाद नीचे उतर आए।
विज्ञापन
अखिलेश ने अलग अंदाज में बच्चों संग मनाया वैलेंटाइन, तस्वीरें
3 of 16
दरअसल, पर्यटन विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश पर्यटन दिवस पर हुए आयोजनों के क्रम में रविवार शाम गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें गायिका शिल्पा राय की गायकी, हॉट एयर बैलून राइडिंग, लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों की दुर्लभ तस्वीरों की प्रदर्शनी और फूड फेस्टिवल का आयोजन हुआ।
अखिलेश ने अलग अंदाज में बच्चों संग मनाया वैलेंटाइन, तस्वीरें
4 of 16
हॉट एयर बैलून में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
विज्ञापन
अखिलेश ने अलग अंदाज में बच्चों संग मनाया वैलेंटाइन, तस्वीरें
5 of 16
ऊंचाई पर जाकर लोगों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री अखिलेश।
विज्ञापन
अखिलेश ने अलग अंदाज में बच्चों संग मनाया वैलेंटाइन, तस्वीरें
6 of 16
मुख्यमंत्री अखिलेश के साथ उनके बच्चे भी थे।
विज्ञापन
अखिलेश ने अलग अंदाज में बच्चों संग मनाया वैलेंटाइन, तस्वीरें
7 of 16
मुख्य अतिथि के रूप में सीएम अखिलेश यादव बच्चों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। जहां फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद वह हॉट एयर बैलून का सफर करने के लिए बास्केट नंबर दो पर पहुंचे, जिसे स्पेन के पायलट फ्रांसिस्को उड़ा रहे थे।
अखिलेश ने अलग अंदाज में बच्चों संग मनाया वैलेंटाइन, तस्वीरें
8 of 16
सीएम ने पहले बच्चों को बैलून की बास्केट में बैठाया और सावधानी बरतने की हिदायत दी। फिर कुर्सी की मदद से खुद बैलून में सवार हुए। दर्शकों की ओर हाथ हिलाते हुए सीएम ने उड़ान भरी।
अखिलेश ने अलग अंदाज में बच्चों संग मनाया वैलेंटाइन, तस्वीरें
9 of 16
चूंकि, गुब्बारा नीचे रस्सी से बंधा हुआ था, इसलिए करीब सौ फुट की ऊंचाई पर जाकर रुक गया, जहां से मुख्यमंत्री व उनके बच्चों ने जनेश्वर मिश्र पार्क की रौनक का लुत्फ उठाया।
अखिलेश ने अलग अंदाज में बच्चों संग मनाया वैलेंटाइन, तस्वीरें
10 of 16
करीब सात मिनट की उड़ान के बाद पायलट गुब्बारे को नीचे ले आया। बैलून राइड के बाद बच्चों के खिले हुए चेहरे देखकर सीएम अपनी खुशी रोक नहीं पाए और मुस्कुरा उठे। उन्होंने पायलट को थैंक्यू कहा और वापस लौट गए।
अखिलेश ने अलग अंदाज में बच्चों संग मनाया वैलेंटाइन, तस्वीरें
11 of 16
250 लोगों ने भरी उड़ान, हुई तारीफ बैलून फिएस्टा के तहत जनेश्वर मिश्र पार्क में शाम को करीब 250 लोगों ने हॉट एयर बैलून की सवारी की। यहां टिथर्ड फ्लाइट यानी रस्से से गुब्बारों को बांधकर फ्लाइट हुई, जिससे गुब्बारे एक नियत ऊंचाई तक गए।
अखिलेश ने अलग अंदाज में बच्चों संग मनाया वैलेंटाइन, तस्वीरें
12 of 16
उड़ान भरने वाली वसुंधरा, संजय और अर्जुन ने कहा कि ऐसे प्रयासों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही लोगों में उत्साह व जिंदादिली बढ़ेगी। लोगों के लिए नौ गुब्बारे लगाए गए थे।
अखिलेश ने अलग अंदाज में बच्चों संग मनाया वैलेंटाइन, तस्वीरें
13 of 16
11 एक्सपर्ट पायलटों ने संभाला मोर्चा हॉट एयर बैलून को ड्राइव करना आसान नहीं। बैलून पायलट बनने के लिए काफी मशक्कत व ट्रेनिंग लेनी पड़ती है।
अखिलेश ने अलग अंदाज में बच्चों संग मनाया वैलेंटाइन, तस्वीरें
14 of 16
लखनऊ बैलून फिएस्टा में उड़ान की कमान 11 सधे हुए पायलटों के हाथ में थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया के पॉल लीड कर रहे हैं।
अखिलेश ने अलग अंदाज में बच्चों संग मनाया वैलेंटाइन, तस्वीरें
15 of 16
पॉल ने बताया कि मौसम व हवा की रफ्तार के अनुसार उड़ान तय होती है, फिर आसमान में गुब्बारे की दिशा तय करने में पायलटों को खासी मेहनत करनी पड़ती है।