पार्टी कार्यालय पर हर साल की तरह इस साल भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राखी बंधवाने का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रदेश भर की महिला कार्यकर्ताओं और बच्चों ने उन्हें राखी बांधी और उत्तर प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री ने राखी के बदले बहनों को सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
2 of 5
राखी बंधवाते अखिलेश यादव
समाजावादी पार्टी मुख्यालय पर मंत्रोचारण के साथ रक्षाबंधन पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन और अन्य विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 5
राखी बंधवाते अखिलेश यादव
पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई दिन को रात कह रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। कब्रिस्तान के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जब सपा सरकार ने कब्रिस्तान बनवाए थे तो बीजेपी ने इसका विरोध किया था। अब बिहार में नितीश कुमार के साथ बीजेपी कब्रिस्तान बनवा रही है।
4 of 5
राखी बंधवाते अखिलेश यादव
बीजेपी की हाल ही में शुरू की गई मुस्लिम बेटियों को 51000 रुपए देने की योजना पर सवाल करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जब हमने प्रदेश की बेटियों के लिए योजनाएं चलाई तो उन्हें बंद कर दिया गया। समाजवादी पेंशन योजना बंद कर दी, लैपटॉप योजना बंद कर दी। अब उन्हीं योजनाओं को फिर से चालू करना पड़ रहा है।
पार्टी विधायकों के बागी होने पर अखिलेश ने कहा कि जो लोग छोड़कर गए हैं वो डेपुटेशन पर गए हैं। अपने बचाव के लिए। जब वापस आना चाहेंगे तो कमेटी फैसला करेगी। वैसे भी बीजेपी के लोगों का मानना है कि जब तक कोई हमारे साथ है वो बुरा है, जैसे ही वह बीजेपी में जाता है वह अच्छा हो जाता है।