पी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में हार कर भी हारे नहीं हैं। उन्होंने अपने समर्थकों संग होली मनाई। प्रदेश में नए सीएम के शपथ लेने तक वह कार्यवाहक सीएम के रूप में काम करते रहेंगे। अखिलेश ने अपने गृहजनपद इटावा में समर्थकों संग होली मनाई और उनका उत्साहवर्द्घन किया। इटावा जाने से पहले उन्होंने लखनऊ में पार्टी नेताओं संग लखनऊ में बैठक की थी और इसके बाद वो अपने गृहजनपद चले गए। यूपी विधानसभा चुनाव के 11 मार्च को आए परिणामों में भाजपा ने बहुमत से ज्यादा सीटें पाई और जल्द ही भाजपा सीएम की घोषणा कर देगी। वहीं, अखिलेश हार के बाद भी उत्साह से भरे नजर आए और समर्थकों को शुभकामनाएं दी।