फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव को पसंद आया 'मुलायम मैंगो', आजम खां व पार्टी नेताओं के संग खाए आम, तस्वीरें

Thu, 13 Jul 2023 06:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आम बागान मालिकों के आमंत्रण पर मलिहाबाद गए। वहां आम उत्पादक बागवानों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां और अब्दुल्ला आजम भी आम की दावत में शामिल हुए। जहां उन्होंने मुलायम मैंगों का स्वाद चखा।

मलिहाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मद नगर, रहमतनगर में पूर्व ब्लाक प्रमुख खुदादाद खान के आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां, पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, अब्दुल्ला आजम, आर के चौधरी, पूर्व विधायक मोहम्मद आतिफ खां, राजन तिवारी, सलीम अहमद खां और अल्लूपुर के वीरेन्द्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव मलिहाबाद में पद्मश्री और यशभारती सम्मान प्राप्त हाजी कलीमुल्ला खान के मलिहाबाद चौराहा के आवास पर पहुंचे। कलीमुल्ला खान ने अखिलेश यादव को मुलायम मैंगो और टामी ऐटकिन्स मैंगो भेंट किया। कलीमुल्ला ने एक ही पेड़ पर तीन सौ से ज्यादा किस्म के आम वाला पेड़ दिखाया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने यामीन खां और फैजल मकबूल खां से मुलाकात के बाद सन्नू फिरोज की नेताजी की चाय की दुकान पर चाय पी। काकोरी में रामगोपाल यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अखिलेश का स्वागत किया।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
सपा प्रवक्ता के मुताबिक आम किसानों ने शिकायत की कि आम उत्पादकों की बेहतरी के लिए भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि आम किसानों को कोई सरकारी मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाराज में किसानों को आय दुगनी करने के नाम पर धोखा मिला है। उन्हें फसल की लाभप्रद लागत भी नहीं मिली। खेती-किसानी का हर सामान भाजपा सरकार में महंगा हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें