फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली से उड़ा था आजमगढ़ में क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट, सामने आई हादसे की ये वजह, तस्वीरें

Mon, 21 Sep 2020 02:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार को एक टू-सीटर चार्टर्ड एयरक्राफ्ट टीबी20 क्रैश हो गया। हादसे में पायलट की मौके पर ही मौत हो गई।

इस एयरक्राफ्ट ने रायबरेली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से उड़ान भरी थी। क्रैश होने से चार्टर्ड एयरक्राफ्ट छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट गया है। जिन्हें इकट्ठा कर पुलिस टीम जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
हादसा आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के कुसहां गांव के एयरस्पेस में हुआ। सोमवार सुबह करीब 11 बजे चार्टर्ड एयरक्राफ्ट क्रैश होकर जमीन पर गिर गया। एयरक्राफ्ट की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। सरायमीर थाने के साथ ही अन्य थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से उड़ान भरने के बाद एयरक्राफ्ट वाराणसी के एयर स्पेस में भ्रमण करके आजमगढ़ से होते हुए वापस लौट रहा था।
 

4 of 8
- फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरक्राफ्ट के क्रैश होने का कारण मौसम खराब  और बिजली गिरना बताया है। हादसे में मौके पर ही ट्रेनी पायलट कोनार्क सरण(30) की मौत हो गई।

 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
कीचड़ के बीच खेत में चार्टर्ड एयरक्राफ्ट गिरने से पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 8
एयरक्राफ्ट - फोटो : amar ujala
हादसे में मृतक 21 वर्षीय प्रशिक्षु पायलट कोणार्क शरन हरियाणा का रहने वाला था और संस्थान में प्रशिक्षण के 125 घंटे पूरे कर चुका था।
विज्ञापन

7 of 8
aircraft - फोटो : amar ujala
हादसे के बाद घटनास्थल का एक दृश्य।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
जानकारी मिलते ही दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें