फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास पर मनी दीपावली आतिशबाजी करके मनाई गई भूमि पूजन की खुशी

Wed, 05 Aug 2020 10:05 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री आवास पर मनाई गई दीवाली - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के बाद शाम को मुख्यमंत्री आवास पर दीपावली मनाई गई। मुख्यमंत्री आवास पर दिये जलाए गए और आतिशबाजी करके भूमि पूजन की खुशियां मनाई गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री आवास पर मनाई गई दीवाली - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या से लौटने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर तीप जलाकर भूमि पूजन की खुशियां मनाईं। सीएम योगी के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों व अन्य लोगों ने दीप जलाए और आतिशबाजी की।
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री आवास पर मनाई गई दीवाली - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए मुख्यमंत्री आवास को खास तौर पर रंगोली से सजाया गया था। सीएम योगी ने भी फुलझड़ियां व अनार जलाकर खुशी का इजहार किया।

4 of 5
मुख्यमंत्री आवास पर मनाई गई दीवाली - फोटो : अमर उजाला
राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में भूमि पूजन की खुशी में दीप जलाया और आतिशबाजी की। इसके अलावा मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह व श्रीकांत शर्मा समेत कई अन्य मंत्रियों ने भी आवास पर दीप जलाकर भूमि पूजन की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम की पैड़ी पर जलाए गए दीप। - फोटो : amar ujala
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम समपन्न होने के साथ ही शाम को एक साथ डेढ़ लाख दीप जलाए गए। दीपों से राम की पैड़ी जगमग हुई है। अयोध्या धाम के मंदिरों व अलग-अलग स्थानों पर दीपदान हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें