फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में उड़ता ड्रोन देख खेत में लोटा छोड़कर भागे लोग

Tue, 23 Aug 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
ड्रोन
खुले में शौच रोकने के ल‌िए प्रशासन ने नया तरीका अख्त‌‌ियार क‌िया है। जी हां, ये तरीका देख आप हैरान हो जाएंगे। सीडीओ अरुण कुमार ने कल्याणपुर के ख्योरा कटरी में ड्रोन कैमरे से खुले में शौच की स्थिति की समीक्षा की। 
विज्ञापन

2 of 5
ड्रोन
खेत के ऊपर उड़ते ड्रोन कैमरे देख शर्मसार हुए लोग भाग निकले। सीडीओ ने सभी को खुले में शौच से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कहा कि यह दबाव का नहीं बल्कि अपने भविष्य को सुखी रखने का मामला है।
विज्ञापन

3 of 5
ड्रोन
सीडीओ सुबह-सुबह ख्योरा कटरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। खुले में शौच के लिए जाने वालों की संख्या की वास्तविक स्थिति जानना जरूरी है। ऐसे लोगों को अलग से समझाया जा रहा है। साथ ही उनके बच्चों को भी जानकारी दी जा रही है।

4 of 5
ड्रोन
वहीं खुले में शौच के लिए जाने वालों को जागरूक करने के लिए सुबह सीटी बजाने की जिम्मेदारी मिलने से शिक्षक नाराज हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सीटी बजाने और एसएमएस से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश के खिलाफ 16 अगस्त को बीएसए को ज्ञापनदिया। आगे जानें क्या है ड्रोन...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्रोन
ड्रोन बिना किसी ड्राइवर के चलने वाले एयरक्राफ्ट होते हैं। इन्हें चलाने के लिए रिमोट कंट्रोल का इस्तेमाल किया जाता है या इनके सिस्टम में सॉफ्टवेयर से कंट्रोल होने वाले फ्लाइट प्लान होते हैं जो जीपीएस से जुड़े होते हैं। इनमें लगे कैमरे से ट्रैफिक मॉनिटरिंग, रेस्क्यू, सर्विलांस वगैरह का काम लिया जाता है।

ये भी पढ़ें:: आख‌िर 25 साल से मर्द के भेष में क्यों है ये मह‌िला, हैरान कर देगी वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें